'मटका किंग' के दूसरे सीजन का ऐलान, 'बृज भट्टी' बनकर फिर लौटेंगे विजय वर्मा
क्या है खबर?
विजय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मटका किंग' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यूं तो अभिनेता अपने नए-नए किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। सट्टा की दुनिया का बेताज बादशाह 'ब्रिज भट्टी' का किरदार निभाकर उन्होंने OTT पर तहलका मचा दिया है। सीरीज को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, आखिरकार निर्माताओं ने दूसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसका ऐलान उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कर दिया है।
ऐलान
'मटका किंग' के दूसरे सीजन का ऐलान
अमेजन प्राइम वीडियो ने 'मटका किंग 2' का ऐलान करते हुए लिखा, 'सीजन 2 के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। दूसरे सीजन पर काम जारी है।' नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्देशित यह सीरीज बॉम्बे की 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विजय ने इसमें कपास व्यापारी 'ब्रिज भट्टी' का किरदार निभाया है, जाे अपनी किस्मत को बदलने के लिए जुआ नेटवर्क को खड़ा करता है। सीरीज में कृतिका कामरा, सिद्धार्थ जाधव, साई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
shuffling the cards for season 2 ♣️#MatkaKingOnPrime, season 2 in development pic.twitter.com/5bT6TTAco9
— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 7, 2026