NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पोन्नियन सेल्वन' से पहले साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या
    अगली खबर
    'पोन्नियन सेल्वन' से पहले साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या
    साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या

    'पोन्नियन सेल्वन' से पहले साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 11, 2022
    03:46 pm

    क्या है खबर?

    ऐश्वर्या राय 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक मणिरत्नम कर रहे हैं। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

    फिल्म से अभिनेत्री के लुक को काफी पसंद किया गया था। यह पीरियड ड्रामा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।

    क्या आप जानते हैं कि 'पोन्नियन सेल्वन' से पहले ऐश्वर्या साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    इरुवर

    ऐश्वर्या आज भले बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी।

    उन्होंने 1997 में आई तमिल फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

    इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के अपोजिट नजर आई थीं। इसमें उनका डबल रोल दर्शकों को पसंद आया था। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था।

    #2

    एंथिरन

    'एंथिरन' में ऐश्वर्या के साथ साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत नजर आए थे। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

    2010 में यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी।

    हिंदी में इस फिल्म को 'रोबोट' नाम से दर्शकों के बीच लाया गया था। एस शंकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अभिनेत्री के अभिनय को लोगों ने सराहा था।

    #3

    जीन्स

    1998 में आई रोमांटिक फिल्म 'जीन्स' के साथ भी ऐश्वर्या का नाम जुड़ा हुआ है। एस शंकर ने फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि एआर रहमान बतौर म्यूजिक डायरेक्टर इससे जुड़े हुए थे।

    इस फिल्म में अभिनेता प्रशांत और नास्सर को डबल रोल में देखा गया था। फिल्म ने अपनी झोली में कई पुरस्कार डाले थे।

    रूपहले पर्दे पर भी फिल्म ने कामयाबी का परचम फहराया था। 20 करोड़ रुपये के बजट में इसका निर्माण किया गया था।

    #4

    रावणन

    ऐश्वर्या की फिल्म 'रावणन' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। 2010 में आई इस फिल्म का निर्देशन भी मणिरत्नम ने ही किया था। इन दोनों की जोड़ी हिट रही है।

    इसमें ऐश्वर्या साउथ अभिनेता विक्रम के अपोजिट नजर आई थीं। बाद में इस फिल्म की हिंदी रीमेक को भी दर्शकों के बीच लाया गया। हालांकि, फिल्म की हिंदी रीमेक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

    समीक्षकों ने भी फिल्म की हिंदी रीमेक को खारिज कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रजनीकांत
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऐश्वर्या राय
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    रजनीकांत

    भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 पर खर्च हुए हैं अरबों रूपए, डायरेक्टर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    जानिये '2.0' के अलावा और किन-किन फिल्मों में अक्षय कुमार बन चुके हैं खलनायक अक्षय कुमार
    '2.0' के लीक होने का खतरा, हाई कोर्ट ने दिए 12,000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश अक्षय कुमार
    रिलीज के कुछ ही घंटो बाद लीक हुई रजनीकांत व अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' अक्षय कुमार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु जन्मदिन विशेष
    यश की 'KGF: 2' ने दुनियाभर में कमा लिए 1,000 करोड़ रुपये संजय दत्त
    प्रोड्यूसर विजय बाबू पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, जानिए मामला यौन उत्पीड़न
    धनुष को बेटा बताकर कपल ने की मुआवजे की मांग, अभिनेता को जारी हुआ समन धनुष

    ऐश्वर्या राय

    शाहरुख खान की ये फिल्में आज तक नहीं हुई रिलीज, हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हुआ बंद बॉलीवुड समाचार
    इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने टीवी विज्ञापनों से शुरू किया था अपना करियर दीपिका पादुकोण
    अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को अभिषेक ने बताया फर्जी बॉलीवुड समाचार
    इन फिल्मों में अजय देवगन ने निभाया है नकारात्मक किरदार अक्षय कुमार

    लेटेस्ट फिल्में

    विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे की 'फॉरेंसिक' सीधे ZEE5 पर आएगी बॉलीवुड समाचार
    सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' 12 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी की फिल्म 'दिल है ग्रे' जुलाई में आएगी बॉलीवुड समाचार
    क्यों कुवैत में प्रतिबंधित हुई थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट'? कुवैत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025