स्ट्रीमिंग दिग्गज माइक्रो-ड्रामा पर लगा रहे बड़ा दांव, 23 अरब रुपये के लिए इनके बीच होगी जंग
भारत के स्ट्रीमिंग ऐप इन दिनों नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वे आपके मोबाइल फोन पर देखने के लिए बेहद छोटे शो बना रहे हैं, जिन्हें 'माइक्रोड्रामा' कहा जा रहा है।
अमेजन ने MX प्लेयर पर 'फटाफट' नाम से ऐसे शो शुरू किए हैं। वहीं, अप्रैल, 2025 में ही जियो हॉटस्टार पर 100 से ज्यादा छोटे-छोटे टाइटल लॉन्च कर दिए थे। इन माइक्रोड्रामों को आई पी एल मैचों के साथ दिखाया जा रहा है, ताकि दर्शकों का ध्यान खींचा जा सके।
अब यश राज फिल्म्स भी इस श्रेणी में उतर आई है। ये माइक्रोड्रामा दर्शकों की पसंद समझने और नई कहानियां गढ़ने का एक अच्छा जरिया बनते जा रहे हैं।
साल 2028 तक माइक्रोड्रामा से इतने रुपये कमाने की उम्मीद
आजकल जब लगभग हर कोई अपने फोन में डूबा रहता है, (भारत में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2028 तक 67 करोड़ पहुंचने वाली है) तो ऐसे छोटे शो लोगों को बहुत तेजी से पसंद आ रहे हैं। EY का अंदाजा है कि साल 2028 तक इन माइक्रोड्रामों से 23 अरब रुपये का कारोबार हो सकता है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स इन्हें दर्शकों की पसंद जानने और नई सोच को परखने का एक किफायती और बढ़िया जरिया मान रहे हैं।