कुणाल खेमू की 'अलायंस 2' में प्रीतियोगी बनेंगे अमर उपाध्याय, कब शुरू होगा शो?
क्या है खबर?
कुणाल खेमू का रियलिटी शो 'अलायंस' दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाने में कामयाब रहा। इसी उपलब्धि को देखते हुए निर्माताओं ने दूसरे सीजन का ऐलान किया है, जिससे जुड़ा एक ताजा अपडेट है। खबर है कि टीवी की दुनिया में, खासतौर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने 'मिहिर' किरदार के लिए मशहूर अमर उपाध्याय इसमें प्रतियोगी बनकर हिस्सा लेंगे। इससे पहले, उन्हें 'बिग बॉस 5' और 'वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की' में देखा जा चुका है।
स्ट्रीमिंग
जनवरी से दूसरे सीजन का प्रीमियर
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, टीवी और स्ट्रीमिंग परियोजनाओं में व्यस्त रहने के बाद अमर जनवरी, 2027 में स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने बतौर प्रतियोगी 'अलायंस' का दूसरा सीजन साइन किया है। यह उनका तीसरा रियलिटी शो होगा जिसमें उनकी व्यक्तिगत पर्सनैलिटी को देखने का फैंस को एक और मौका मिलेगा।
शो की बात करें, तो 'अलायंस 2' का प्रीमियर इस बार भी अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसके एपिसोड 14 जनवरी, 2027 से आने शुरू होंगे।
शो
जानिए कौन था पहले सीजन का विजेता
'अलायंस' का प्रीमियर इसी साल 26 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था जिसके जरिए कुणाल पहली बार होस्ट की जिम्मेदारी संभालते नजर आए थे।
इसका फिनाले 6 अगस्त को हुआ था जिसमें मिनी माथुर विजेता रहीं। वहीं, अली गोनी फर्स्ट रनर-अप और रूही दोसानी सेकंड रनर-अप रहीं।
इसमें सोहेल खान, कुशाल टंडन, डेजी शाह, रवि किशन और नीति टेलर समेत कई जाने-माने चेहरे शामिल थे।
शो का निर्माण बनिजय एशिया द्वारा किया गया था।