'चमकीला': परिणीति चोपड़ा ने गाना गाकर किया शुक्रिया, लिखा- अमरजोत को पसंद करने के लिए धन्यवाद
क्या है खबर?
परिणीति चोपड़ा को इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा जा रहा है।
इस फिल्म में परिणीति की जोड़ी पहली बार दिलजीत दोसांझ के साथ बनी है। फिल्म में दिलजीत ने गायक चमकीला का किरदार निभाया है तो वहीं परिणीत उनकी पत्नी अमरजोत कौर बनी है।
फिल्म की कहानी और दोनों सितारों की उम्दा अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है।
अब परिणीत ने गाना गाकर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
नोट
मैं वापस आ गई हूं- परिणीति
परिणीति ने फिल्म का ही गाना 'ललकारे नाल' गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने लिखा, 'अमरजोत को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। आप सभी के ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद।'
इससे पहले परिणीति ने लिखा था, 'कम्बल में दुबकी हुई हूं। आपके शब्दों, फोन और फिल्म समीक्षाओं से अभिभूत हूं। परिणीति वापस लौट आई। यह शब्द मेरे कानों में जोर-जोर से गूंज रहे हैं। जी हां मैं वापस आ गई हूं। अब कहीं नहीं जा रही हूं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Currently curled up in my blanket. Overwhelmed with your words, your calls, and the movie reviews. (Tears are not stopping)
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) April 14, 2024
“PARINEETI IS BACK."
These words are ringing loud.
Hadn't thought of this.
Yes I am back, and not going anywhere! #Chamkila pic.twitter.com/Fl0572agbK