Page Loader
अभिनेत्री अमला पॉल बनी मां, शादी के 8 महीने बाद दिया बेटे को जन्म 
अभिनेत्री अमला पॉल बनी मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@amalapaul)

अभिनेत्री अमला पॉल बनी मां, शादी के 8 महीने बाद दिया बेटे को जन्म 

Jun 18, 2024
02:19 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अमला पॉल मां बन गई हैं। उन्होंने 11 जून को मुंबई के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। अमला ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर प्रशंसकों को खुशखबरी सुनाई है। इस वीडियो में अमला बच्चे को गोद में लिए अस्पताल से घर लौटती हुई दिखाई दे रही हैं। अमला ने 2023 में जगत देसाई संग शादी रचाई थी। शादी के 8 महीने बाद अमला और जगत माता-पिता बन गए हैं।

अमला

अमला ने बेटे का नाम रखा है इलाई

अमला और जगत ने अपने बेटे का नाम इलाई रखा है, जिसका अर्थ 'श्रेष्ठ' और 'ईश्वर जैसा' होता है। अमला ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'लड़का हुआ है। मिलिए हमारे नन्हे चमत्कार इलाई से। इलाई का जन्म 11 जून, 2024 को हुआ है।' अमला ने साल 2014 में मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक एएल विजय से शादी की थी, लेकिन 2016 में वे अलग हो गए और फरवरी 2017 में दोनों ने तलाक लिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो