'अल्फा' रिव्यू: क्या देखने लायक है आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म? जनता ने बता दिया
क्या है खबर?
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' तमाम चर्चाओं के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह जासूस एक्शन-थ्रिलर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं कड़ी है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में शामिल हैं, जबकि ऋतिक रोशन का दमदार है। दर्शकों ने फिल्म का पहला शो सिनेमाघरों में देख लिया है और अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए रख दी है। आइए डालते हैं एक नजर।
अभिनय
आलिया ने किया निराश, शरवरी लूट ले गईं लाइमलाइट
'अल्फा' में पहली बार आलिया और शरवरी स्क्रीन साझा करती नजर आई हैं। लोगों का कहना है कि आलिया के एक्शन भले टीजर और ट्रेलर में दमदार दिखाए गए हों, लेकिन फिल्म में वह निराश करती हैं। वहीं शरवरी कमाल लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लोग शरवरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि आलिया से ज्यादा।' एक ने लिखा, 'मुझे लगता है लोग शरवरी के लिए ये फिल्म 'अल्फा' देखेंगे, आलिया में वो चमक नहीं है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
I guess people will watch this movie #Alpha for #Sharvari , #AliaBhatt doesn’t have same spark..#YRF pic.twitter.com/KV8bcfSEt1
— Vansh Arora (@BeelzebubJagga) July 3, 2026
कहानी
'अल्फा' ने दर्शकों को किया निराश
ज्यादातर लोगों का कहना है कि 'अल्फा' निराश करती है और इसकी कहानी में कोई नयापन नहीं। एक ने लिखा, 'कहानी शुरू से अंदाजा लगाने लायक है। इसमें बहुत कम ऐसे मोड़ हैं जो चौंका सकें।' दूसरे ने लिखा, 'YRF का दौर खत्म हो चुका है। आलिया का दौर खत्म हो चुका है, और धुरंधर के बाद स्पाई सीरीज़ भी खत्म हो गई है। अब वैसी कोई दूसरी फिल्म नहीं बनेगी। इसलिए बॉलीवुड को कोशिश करना भी छोड़ देना चाहिए।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
YRF are done. Alia Bhatt is done, and the Spy verse is dead after Dhurandhar. There won’t be another like that. So Bollywood should stop even trying. Concentrate on content not rubbish like Alpha.
— Krishna Anand (@KrishnaAnand_) July 3, 2026
उम्मीद
ऋतिक का कैमियो भी नहीं आया काम
एक यूजर ने विषय और VFX को घटिया बताते हुए कहा कि इसे और बेहतर बनाया जा सकता था। कहने का मतलब है कि ऋतिक का कैमियो भी काम नहीं आया। कुल मिलाकर 'अल्फा' शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर लोगों को निराश करती दिखी है। यहां तक कि मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी फिल्म की कहानी को कमजोर बताते हुए डेढ़ रेटिंग दी है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कैसी शुरुआत मिलती है।