Loading...
'अल्फा' की एडवांस बुकिंग में धीमी शुरुआत, पहले दिन इतनी ओपनिंग मिलने की उम्मीद
'अल्फा' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

'अल्फा' की एडवांस बुकिंग में धीमी शुरुआत, पहले दिन इतनी ओपनिंग मिलने की उम्मीद

Jul 02, 2026
02:49 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज में एक दिन बचा है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी इस जासूस एक्शन थ्रिलर में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदाराें में शामिल हैं। निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें इसे धीमी शुरुआत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि 'अल्फा' को अपने ओपनिंड डे पर एकल आंकड़े से संतोष करना पड़ेगा।

बिक्री

'अल्फा' के उम्मीद के मुताबिक नहीं बिके टिकट

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग बुधवार दोपहर से शुरू हुई थी।

2 जुलाई की सुबह 10 बजे तक, इसने पूरे भारत में सिर्फ 12,000 टिकट बेची हैं और 40 लाख रुपये से कुछ ज्यादा कमाई की है। यह आंकड़ा YRF की जासूसी थ्रिलर फिल्म के लिए निराशाजनक तस्वीर पेश करता है।

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, 'अल्फा' रिलीज के पहले दिन 4.50 करोड़ से 6 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन तक सीमित रह सकती है।

पिछला हाल

'राजी' का रिकॉर्ड तोड़ना हो सकता है मुश्किल

रिपोर्ट के अनुसार, 'अल्फा' की कमाई आलिया की पिछली फिल्म 'राजी' (2018) के ओपनिंग कलेक्शन काे मात देने में नाकाम साबित हो सकती है, जिसने 7 करोड़ रुपये कमाए थे।

देखना यह भी होगा कि क्या 'जिगरा' (2024) का ओपनिंग कलेक्शन टूटेगा, जो 4.55 करोड़ रुपये था।

खैर, शिव रावेल द्वारा निर्देशित 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इसमें ऋतिक रोशन कैमियो करते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर से मिल चुकी है।

ADVERTISEMENT