LOADING...
'अल्फा' की कमाई में उछाल, 50 करोड़ कमाने से इतनी दूर आलिया-शरवरी की फिल्म
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

'अल्फा' की कमाई में उछाल, 50 करोड़ कमाने से इतनी दूर आलिया-शरवरी की फिल्म

Jul 08, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' का संघर्ष बॉक्स ऑफिस पर जारी है। जासूसी पर आधारित यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों और समीक्षकों से इसे निराशाजनक प्रतिक्रिया हासिल हुई। बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे करने के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी कमाई के मामले में अब पिछड़ती जा रही है।

कमाई

'अल्फा' की कमाई में 5वें दिन दिखी बढ़त

सैकनिल्क के मुताबिक, 'अल्फा' ने रिलीज के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। पिछली कमाई देखें तो इसने चौथे दिन, सोमवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके मुकाबले मंगलवार का कलेक्शन ज्यादा दर्ज हुआ है। इस तरह फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 42.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि जल्द यह 50 करोड़ के क्लब में दाखिल होगी। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में मौजूद हैं।

संघर्ष

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई का ताजा हाल

अहमद खान द्वारा निर्देशित, 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 12वें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह आंकड़े एक दिन पहले हुई कमाई 2.65 करोड़ रुपये के मुकाबले कुछ ज्यादा हैं। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 120.55 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि वल्डवाइड इसने 174.30 करोड़ कमाए हैं। चूकि इसमें अक्षय, सुनील शेट्‌टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस समेत बड़े-बड़े सितारे शामिल हैं। इसके बावजूद फिल्म की कमाई निराशाजनक प्रतीत होती है।

Advertisement