आलिया भट्ट-शरवरी की 'अल्फा' सेंसर बोर्ड से हुई पास, जानिए कितनी लंबी है फिल्म
क्या है खबर?
आलिया भट्ट को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। अब वह अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाने आ रही हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। शिव रावेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है। अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है।
प्रमाणन प्रक्रिया
'अल्फा' को मिला ये प्रमाणपत्र
पैन-इंडिया रिव्यू की पोस्ट के मुताबिक, 'अल्फा' को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ की रेटिंग देकर पास किया है। इसका मतलब है कि फिल्म सिर्फ 16 साल से ज्यादा उम्र वाले दर्शकों के लिए बनी है। इससे कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता या अभिभावक का मार्गदर्शन जरूरी होगा। फिल्म की अवधि 140.48 मिनट बताई गई है, जिसके हिसाब से यह 2 घंटे, 20 मिनट और 48 सेकंड लंबी होगी। 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 काे सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Alpha has been certified U/A 16+ by the CBFC ahead of its 3rd July release.
— Pan India Review (@PanIndiaReview) June 29, 2026
Runtime: 2 hours 20 minutes 48 seconds (140.48 mins).
The film’s promotional campaign has been underwhelming so far and hasn’t generated the level of buzz many expected 🎬
Drop your Day-1 Expectations…