NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा द रूल' के बाद 'पुष्पा 3' लाने की तैयारी में अल्लू अर्जुन, यहां अटका पेंच
    अगली खबर
    'पुष्पा द रूल' के बाद 'पुष्पा 3' लाने की तैयारी में अल्लू अर्जुन, यहां अटका पेंच
    अल्लू अर्जुन और सुकुमार के बीच 'पुष्पा 3' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है (तस्वीर: एक्स/@AliaKrish_)

    'पुष्पा द रूल' के बाद 'पुष्पा 3' लाने की तैयारी में अल्लू अर्जुन, यहां अटका पेंच

    लेखन पलक
    Jan 29, 2024
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने लोगों को अपनी रिलीज के बाद ही दीवाना बना दिया था।

    फिल्म की सफलता के बाद दर्शक इसकी दूसरी किस्त 'पुष्पा: द रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    अब जैसे-जैसे 'पुष्पा 2' की रिलीज की तारीफ नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्मी गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि 'पुष्पा' का तीसरा भाग भी आएगा।

    इन खबरों में कितनी सच्चाई है, चलिए बताते हैं।

    पुष्पा 3

    'पुष्पा 3' की अटकलें तेज

    कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' के बाद तीसरे भाग की योजना भी बनाई जा रही है।

    हालांकि, ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेता तीसरे भाग के लिए उत्सुक हैं, लेकिन निर्देशक सुकुमार के पास अन्य प्रोजेक्ट हैं।

    इस रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने दावा किया है कि निर्देशक असमंजस में हैं। वह अभी तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें इसे बनाना चाहिए या नहीं।

    क्लाइमेक्स

    कहानी को खींचना नहीं चाहते सुकुमार

    सूत्र ने खुलासा किया है कि निर्देशक को लगता है कि फिल्म की कहानी और किरदारों को खींचना सही नहीं होगा।

    सूत्र ने कहा, "सुकुमार ने पुष्पा 2 का क्लाइमेक्स इस तरह से लिखा है कि यह इसके तीसरे भाग के लिए एक आकर्षण छोड़ देगा। हालांकि, निर्देशक को लगता है कि अगर कहानी और किरदारों को ज्यादा खींचा गया तो चीजें गलत मोड़ ले सकती हैं।"

    ऐसे में 'पुष्पा 3' को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    चर्चा

    अल्लू अर्जुन-सुकुमार के बीच चर्चा जारी

    एक तरफ सुकुमार 'पुष्पा 2' खत्म करने के बाद राम चरण अभिनीत फिल्म पर काम शुरू करेंगे, वहीं दूसरी तरफ 'पुष्पा 3' के लिए अल्लू और निर्देशक के बीच चर्चा चल रही है।

    अभिनेता फ्रेंचाइजी जारी रखना चाहते हैं, लेकिन सुकुमार इसके लिए ज्यादा उत्सुक नहीं हैं। उनका मानना है कि वह 'पुष्पा 2' पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने के बाद इस बात का फैसला करेंगे।

    अगर सबकुछ सही रहा तो वह कुछ सालों बाद 'पुष्पा 3' बनाने की सोचेंगे।

    OTT

    'नेटफ्लिक्स' ने खरीदे 'पुष्पा 2' के अधिकार

    'पुष्पा 2' भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसने कमाई करनी शुरू कर दी है।

    'पुष्पा 2' के OTT अधिकार खरीदने की होड़ सभी प्लेटफॉर्मों के बीच देखी जा रही थी। हालांकि, फिल्म के सभी अधिकार मोटी रकम में 'नेटफ्लिक्स' द्वारा खरीदे गए।

    फिल्म की रिलीज की बात करें तो, 'पुष्पा: द रूल' 15 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    जानकारी

    अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्में

    'पुष्पा 2' के बाद, अल्लू निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ मिलकर काम करेंगे। त्रिविक्रम के साथ अभिनेता की यह चौथी फिल्म होगी। इसके अलावा अभिनेता एक एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी काम करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुष्पा फिल्म
    पुष्पा 2
    अल्लू अर्जुन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पुष्पा फिल्म

    इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले साउथ अभिनेता बने अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने भारत में कमाए 300 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'पुष्पा' के बाद अल्लू की 'अला वैकुंठपुरमलो' हिन्दी में 26 जनवरी को रिलीज होगी बॉलीवुड समाचार
    टीवी पर कब होगा 'पुष्पा' के हिंदी वर्जन का प्रीमियर? बॉलीवुड समाचार

    पुष्पा 2

    पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    इसी महीने शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, क्या अर्जुन कपूर आएंगे नजर? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग शाहरुख खान

    अल्लू अर्जुन

    अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के लिए मांगे 150 करोड़ रुपये, मिलेगी इतनी फीस पुष्पा 2
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार पुष्पा 2
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' में नहीं था 'पुष्पा झुकेगा नहीं' डायलॉग, श्रेयस तलपड़े ने किया खुलासा श्रेयस तलपड़े
    'पुष्पा 2': बढ़ा इंतजार, 3 महीने के लिए बंद हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग पुष्पा फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल की झोली में गिरी भंसाली की फिल्म, खुशी से गदगद हुए पिता सैम कौशल  विक्की कौशल
    प्रियंका चोपड़ा की राह चलीं परिणीति चोपड़ा, अभिनय के बाद संगीत में बनाएंगी अपना करियर  परिणीति चोपड़ा
    'फाइटर' रिव्यू: बिना कहानी की फिल्म को ऋतिक रोशन ने हवा में स्टंट करके संभाला फिल्म रिव्यू
    रोहित शेट्टी ने अपने कर्मचारियों का घर चलाने के लिए बनाई 'सर्कस', अब जाकर बताई सच्चाई रोहित शेट्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025