NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर

    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर
    लेखन मेघा
    Apr 01, 2023, 11:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर
    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड का रुख करने की पीछे की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें काम नहीं मिल रहा था और उन्हें दरकिनार किया जा रहा था। प्रियंका के इस बयान पर कंगना रनौत ने करण जौहर को आड़े हाथों लिया था और प्रियंका पर बैन लगाने का आरोप लगाया था। हालांकि, हाल ही में हुए एक इवेंट में करण और प्रियंका के बीच सबकुछ ठीक नजर आया।

    NMACC इवेंट का बने थे हिस्सा

    प्रियंका पति निक जोनास और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ शुक्रवार को भारत आई हैं। बीती रात अभिनेत्री को निक के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के कल्चर सेंटर (NMACC) के उद्घाटन में देखा गया था। इस दौरान प्रियंका करण के साथ बातचीत करती दिखीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह करण से गले लगती हैं और फिर कुछ मिनट तक बाद निक के साथ उनसे बात करती दिखाई दीं।

    कंगना के बयान पर उठ रहे सवाल

    प्रियंका और करण को इस तरह से हंसते-खिलखिलाते हुए बात करते देख हर कोई हैरान रह गया है। दोनों को देख कर ऐसे बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उनके बीच कोई अनबन है। ऐसे में अब प्रशंसकों को कंगना की याद आ रही है और उनका कहना है कि प्रियंका के जरिए वह करण पर निशाना साध रही थीं। इसके अलावा कुछ लोग प्रियंका की तारीफ भी कर रहे हैं कि वह करण के बहुत अच्छे से मिलीं।

    क्या कहा था कंगना ने?

    प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें बॉलीवुड में दरकिनार किया जा रहा था। उन्होंने कहा था कि वह बॉलीवुड की राजनीति से थक गई थीं और उन्हें अच्छा काम भी नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने हॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। इस पर कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि करण ने प्रियंका पर बैन लगाया था और उन्हें इस हद तक परेशान किया कि उन्हें बॉलीवुड ही छोड़ना पड़ा था।

    2012 में करण और प्रियंका का हुआ था झगड़ा?

    हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, प्रियंका और करण के बीच 2012 में मतभेद की शुरुआत हुई थी, जब शाहरुख खान संग अभिनेत्री के अफेयर की खबरें आई थीं। कहा जाता है कि करण गौरी खान के करीबी थे और ऐसे में उन्होंने प्रियंका से दूरी बनानी शुरू कर दी। उन्होंने प्रियंका को पार्टियों में बुलाना भी बंद कर दिया। इसके बाद अभिनेत्री से कई सारी फिल्में भी छीनी गई थीं। हालांकि, करण ने इन बातों को गलत बताया था।

    इन फिल्मों का हिस्सा हैं प्रियंका और करण

    करण की बात करें तो वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ 7 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं, जो 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका जल्द 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी, जो 28 अप्रैल को आएगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' का भी हिस्सा हैं। अभिनेत्री फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा से' बॉलीवुड में वापसी के लिए भी तैयार हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा

    करण जौहर

    शाहरुख खान के साथ शुरू होगा 'कॉफी विद करण 8', साउथ के सितारे भी बनेंगे हिस्सा शाहरुख खान
    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा कंगना रनौत
    अंदर से कुछ ऐसा दिखता है करण जौहर का घर, गौरी खान ने किया है डिजाइन गौरी खान
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा परिणीति चोपड़ा
    अप्रैल फूल डे: OTT पर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन कॉमेडी फिल्में मनोरंजन
    रानी मुखर्जी ने अब खोला राज, बताया मां बनने के बाद क्यों हुईं अभिनय से दूर रानी मुखर्जी
    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस संग पहली बार भारत आईं बेटी मालती, देखिए वीडियो  निक जोनास
    परिणीति चोपड़ा के "खास दोस्त" राघव चड्ढा से मिलने की तैयारी में बहन प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात काइली जेनर
    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023