अलका याग्निक 2 साल बाद संगीत की दुनिया में करेंगी वापसी, सुभाष घई ने की पुष्टि
क्या है खबर?
मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक संगीत की दुनिया में अपने सुरों का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। पिछले करीब 2 साल से वह अपने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते गायिकी और सिनेमा की चकाचौंध से दूर थीं। उन्होंने आखिरी बार इस साल जून में दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार, 2026 में पुरस्कार ग्रहण करते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी थी। सुभाष घई ने ऐलान किया है कि अब गायिका शानदार वापसी करने जा रही हैं।
पोस्ट
सुरीली आवाज का जादू बिखेरने आएंगी गायिका
सुभाषग ने अपने इंस्टाग्राम पर अलका के साथ एक तस्वीर साझा की और उनकी वापसी का ऐलान किया।
उन्होंने लिखा, 'जब मैं कल रात उनके घर गया और उन्हें 11 दिसंबर को जियो गार्डन में अपने म्यूजिकल सफर के 50 साल पूरे होने पर हमारे म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए आमंत्रित किया, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। वह खड़ी हुईं, मुस्कुराईं और कहा, "मैं आऊंगी।'
सुभाष ने पुष्टि की कि गायिका अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करने आएंगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#SubhashGhai Shares Heartwarming Update on #AlkaYagnik Says Legendary Singer Is Shining Backhttps://t.co/FooiKPJejP pic.twitter.com/mVp7B8Yps7
— Bollywood Helpline (@BollywoodH) November 19, 2026
बीमारी
क्यों संगीत से दूर चल रहीं अलका?
जून, 2024 में अलका अपनी बीमारी सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस की वजह से गायिकी और संगीत जगत से दूर हो गई थीं। यह कान की नस से जुड़ी सुनने की एक बीमारी है।
गायिका ने बताया था कि वायरल अटैक के बाद फ्लाइट से उतरते समय अचानक उनकी सुनने की शक्ति चली गई। इस कारण उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र से दूरी बना ली।
अपने इलाज और सेहत का ध्यान रखने के लिए वह 2 साल से लाइमलाइट से दूर हैं।