LOADING...
आलिया भट्‌ट की बेटी राहा के भविष्य को लेकर क्या है ख्वाहिश? अभिनेत्री ने बताया
आलिया भट्‌ट ने बेटी राहा के बारे में बात की

आलिया भट्‌ट की बेटी राहा के भविष्य को लेकर क्या है ख्वाहिश? अभिनेत्री ने बताया

Apr 24, 2026
11:08 am

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट ने अपने परिवार की विरासत को कायम रखते हुए फिल्म लाइन में कदम रखा। आज वो उस 'कपूर खानदान' की बहू हैं, जिसमें पीढ़ियों से एक से बढ़कर एक दिग्गज सुपरस्टार शामिल हैं। यही नहीं, आलिया के पति रणबीर कपूर भी वर्तमान में सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। लेकिन लगता है कि आलिया नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी राहा कपूर इस करियर को चुनें। उन्होंने बेटी के भविष्य पर अपनी इच्छा जाहिर की है।

ख्वाहिश

आलिया भट्ट की बेटी को लेकर ये है ख्वाहिश

फेमिना के साथ इंटरव्यू में, आलिया ने अपनी बेटी के जोशीले स्वभाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि वह सचमुच एक एथलीट बने। वह बहुत प्रतिस्पर्धी और बहुत एथलेटिक है। वह अभी सिर्फ 3 साल की है, लेकिन वह एक सनकी की तरह उछल-कूद करती है।" आलिया ने अपनी मां सोनी राजदान को अपनी जिंदगी का प्रेरणास्रोत बताया और याद किया कि कैसे उनकी मां ने जिम्मेदारी संभालते हुए भी अपने जुनून को बरकरार रखा।

प्रेरणास्रोत

आलिया अपनी मां को मानती हैं प्रेरणास्रोत

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है, इसकी शुरुआत मेरे परिवार से होती है। मेरी मां, जो मेरे बचपन में सबसे मजबूत और प्रभावशाली शख्सियत रहीं, उन्हें मुझे और मेरी बहन को पालते-पोसते देखना और फिर भी अपने अंदर एक अभिनेत्री बनने की चाहत को जिंदा रखना, चाहे उन्होंने इसे थिएटर के जरिए किया हो या टीवी के माध्यम से।" बता दें, आलिया ने अप्रैल, 2022 में रणबीर से शादी की थी। उसी साल नवंबर में उन्होंने राहा का स्वागत किया था।

Advertisement