कब और कहां देख सकते हैं आलिया भट्ट की 'डोंट बी शाय'?
आलिया और शाहीन भट्ट के 'इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी नई कमिंग-ऑफ-एज रोमा-कॉम 'डोंट बी शाय' 25 सितंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर आने वाली है।
श्रीति मुखर्जी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म दोस्ती, पहले प्यार, दिल टूटने और अपनी पहचान बनाने के सफर की कहानी है।
अगर आपको बड़े होते बच्चों की कहानियां देखना पसंद है, तो यह फिल्म आपको जरूर अच्छी लगेगी।
'डोंट बी शाय' में ये होंगे मुख्य कलाकार
फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खटी, बियांका अरोड़ा और अंश डोगल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ कुणाल रॉय कपूर और नेहा धूपिया जैसे जाने-पहचाने कलाकार भी अपनी अदाकारी दिखाएंगे।
आलिया और शाहीन ने इस फिल्म के बारे में कहा, ''डोंट बी शाय' हमारे लिए शुरू से ही बहुत खास रही है। इसे हकीकत में बदलते देखना हमारे लिए गर्व का पल है। यह फिल्म जवानी के दिनों की सच्चाई को बड़े ईमानदारी से दिखाती है। इसमें वो दोस्तियां हैं, जो आपको गढ़ती हैं, वो पहला प्यार है जो आपको बदल देता है, वो दिल टूटना है, जो आपके साथ रहता है और धीरे-धीरे खुद को समझने का लंबा सफर है।'