NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की प्रशंसा, बताया 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' पुरस्कार की हकदार
    अगली खबर
    BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की प्रशंसा, बताया 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' पुरस्कार की हकदार
    BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा

    BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की प्रशंसा, बताया 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' पुरस्कार की हकदार

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 03, 2023
    09:48 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जरिए अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सिनेमाघरों की खोई हुई रौनक वापस लाने की भरसक कोशिश की।

    उन्होंने इस फिल्म में अपने अभिनय के दम पर आलोचकों को भी अपना प्रशंसक बना दिया था।

    फिल्म की इसी सफलता को देखते हुए फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अवॉर्ड कैम्पेन शुरू किया था।

    अब BAFTA के पूर्व क्यूरेटर रॉबिन बेकर ने आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री करार दिया है।

    सोशल मीडिया

    पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया की तारीफ

    रॉबिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'अगर मैं BAFTA या ऑस्कर पुरस्कार वाली समिति का सदस्य होता, तो इस साल अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अपना वोट जरूर देता। यदि आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है (विशेष रूप से BAFTA और ऑस्कर पुरस्कार के लिए मतदान करने वाले मित्र), तो कृपया इसे नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by robinbakerbfi on January 3, 2023 at 6:23 pm IST

    जानकारी

    फरवरी में आयोजित होगा BAFTA पुरस्कार समारोह

    बता दें, फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को BAFTA पुरस्कार के लिए भेजने के लिए अवॉर्ड कैंपेन चलाया था।

    उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपनी फिल्म को BAFTA सदस्यों के संज्ञान के लिए भेजा था।

    भंसाली ने अपनी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और गैर-अंग्रेजी फिल्म समेत लगभग सभी श्रेणियों के लिए जमा किया था।

    बता दें, 76वां BAFTA पुरस्कार समारोह फरवरी 2023 में लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित होगा।

    जानकारी

    क्या है BAFTA अवॉर्ड्स?

    ये पुरस्कार ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स द्वारा हर साल दिए जाते हैं। यह ऑस्कर पुरस्कार जैसा ही है, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर समेत कई पुरस्कार शामिल होते हैं। BAFTA का कार्यक्रम लंदन के रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित होता है।

    सफलता

    बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में मिला था स्टैंडिंग ओवेशन

    बीते वर्ष फरवरी में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में आयोजित हुआ था। यहां दर्शकों की ओर से फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

    विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 18.83 करोड़ रुपये कमाए थे।

    दुनियाभर के सिनेमाघरों में लोकप्रिय होने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

    प्रीमियर के दो महीने के अंदर यह फिल्म 5.6 करोड़ से ज्यादा घंटों तक देखी गई थी।

    फिल्म

    हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है फिल्म

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है।

    जैदी ने अपनी इस किताब में गुजरात के काठियावाड़ी की एक लड़की गंगा हरजीवनदास की जिंदगी को पर्दे पर उतारा है।

    विजय राज, शांतनु महेश्वरी और सीमा पाहवा भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

    गंगूबाई के किरदार में आलिया की भी खूब तारीफ हुई। फिल्म में अजय देवगन ने कैमियो किया था।

    वर्कफ्रंट

    आने वाली हैं आलिया की ये फिल्में

    हाल ही में आलिया को रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में और शेफाली शाह के साथ फिल्म 'डार्लिंग्स' में देखा गया था।

    वह अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम कर रही हैं।

    करण जौहर की बड़े बजट की फिल्म 'तख्त' और फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी आलिया के खाते में है।

    इसके अलावा वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' मे एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गंगूबाई काठियावाड़ी
    आलिया भट्ट
    ऑस्कर पुरस्कार
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली और आलिया को कोर्ट ने जारी किया समन मुंबई
    कलाकारों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन फिल्मों की शूटिंग हुई बाधित अक्षय कुमार
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नहीं होगा आलिया भट्ट का कोई डांस नंबर- रिपोर्ट आलिया भट्ट
    आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तीन दिनों का शूट है बाकी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर ने नहीं ली कोई फीस? जानिए क्या बोले निर्देशक रणबीर कपूर
    हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी हॉलीवुड समाचार
    रोमांटिक गाना नहीं, डांस नंबर था 'केसरिया'; अयान ने शेयर किया पुराना वर्जन रणबीर कपूर
    बच्चे की देखभाल के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगे रणबीर, आलिया पूरे करेंगी अपने प्रोजेक्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    ऑस्कर पुरस्कार

    अंग्रेजों के प्रति नफरत दिखाने के कारण ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई 'सरदार उधम' बॉलीवुड समाचार
    भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं 'जय भीम' और 'मरक्कर' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट डॉक्यूमेंट्री
    ऑस्कर 2022: विल स्मिथ बने 'बेस्ट एक्टर', 'CODA' बेस्ट फिल्म; जानिए पूरी सूची मनोरंजन

    फिल्म पुरस्कार

    गणतंत्र दिवस: संविधान से जुड़ी इन हिंदी फिल्मों ने जीता लोगों का दिल भारत की खबरें
    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'मीनारी' 16 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज अमेरिका
    सिनेमा में योगदान के लिए नवाजुद्दीन को मिला 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025