NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली और आलिया को कोर्ट ने जारी किया समन
    अगली खबर
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली और आलिया को कोर्ट ने जारी किया समन

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली और आलिया को कोर्ट ने जारी किया समन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 25, 2021
    07:01 pm

    क्या है खबर?

    संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' विवादों के कारण सुर्खियों में रही है।

    फिल्म की कहानी को लेकर संजय, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्म के लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

    अब संजय और आलिया के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया है। संजय और आलिया को आगामी 21 मई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

    फिल्म के दो पटकथा लेखकों को भी समन जारी किया गया है।

    जानकारी

    परिवार वालों को फिल्म की कहानी से है परेशानी

    इस फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं को मुंबई की मझगांव कोर्ट ने समन जारी किया है।

    फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी नामक वेश्या के जीवन को केंद्र में रख कर बनाई गई है। गंगूबाई के बेटे बाबूजी रावजी शाह ने आलिया और संजय सहित फिल्म निर्माताओं के खिलाफ मुंबई के एक सिविल कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई थी।

    याचिका में कहा गया था कि गंगूबाई के परिवार वालों को इस फिल्म की कहानी से परेशानी है।

    बयान

    रावजी की फैमिली को वेश्या की फैमिली का तरह ट्रीट किया जा रहा- वकील

    रावजी के वकील नरेंद्र दुबे ने द प्रिंट से बात करते हुए बताया था कि उसके मुवक्किल को फिल्म का प्रोमो जारी होने के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

    नरेंद्र ने बताया, "रावजी को अपने इलाके में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। हाल में चोट लगने के कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें एक वेश्या की फैमिली का तरह ट्रीट किया जा रहा है। उनके सगे-संबंधियों को भी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।"

    परिचय

    जानिए कौन थी गंगूबाई, जिसके नाम पर पड़ा फिल्म का नाम

    गंगूबाई का असली नाम गंगा हरजीवनदास था, जो गुजरात के काठियावाड़ी की रहने वाली थीं।

    उन्हें 16 साल की उम्र में अपने पिता के अकाउंटेट से प्यार हो गया था और वह उससे शादी करके मुंबई भाग आई थीं।

    कहा जाता है कि उनके पति ने उन्हें 500 रुपये में बेच दिया था। इसके बाद वह वेश्यावृत्ति करने लगी।

    उन्होंने बाद में अपने जीवन में महिलाओं के हित में कई काम किए और गंगूबाई काठियावाड़ी के नाम से मशहूर हुईं।

    कहानी

    ऐसी होगी फिल्म की कहानी

    संजय की यह फिल्म जैदी की लिखी गई किताब 'माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है।

    जैदी ने अपनी इस किताब में गुजरात के काठियावाड़ी की एक लड़की गंगा हरजीवनदास की जिंदगी के कई परतों को खोला है। इसमें उन्होंने कई झकझोर देने वाले हादसों का भी जिक्र किया है।

    इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में हुई है। इस फिल्म में मार्मिक पात्रों को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है।

    विवाद

    'पद्मावत' को लेकर भी विवादों में फंसे थे संजय

    इस फिल्म के नाम को लेकर महाराष्ट्र के एक कांग्रेस MLA ने भी अपनी आपत्ति जतायी थी। यह पहली बार नहीं है जब संजय की फिल्म को विवादों में देखा गया है।

    इससे पहले उनकी फिल्म 'पद्मावत' विवादों में रही थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को देखा गया था।

    फिल्म पर रानी पद्मावत की छवि को धूमिल करने का आरोप लगा था। कई राज्यों में इस फिल्म को बैन कर दिया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    अमेरिकी टैरिफ पर लगी रोक हटी, कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत अमेरिका
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    मुंबई

    कंगना के किसान आंदोलन पर टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने दिया ATR फाइल करने का आदेश दिल्ली पुलिस
    कोरोना: पार्क, बस अड्डों और पर्यटन स्थलों पर हो रहा नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन पुणे
    मुंबई में 68 वर्षीय बुजुर्ग कुत्ते से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार रेप
    अक्षय की 'सूर्यवंशी' अब 30 अप्रैल को होगी रिलीज- रिपोर्ट अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    थिएटर में आने के एक महीने के अंदर सलमान खान की 'राधे' डिजिटल रिलीज होगी मुंबई
    सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'राम सेतु' का सह-निर्माण करेगी अमेजन प्राइम वीडियो ट्विटर
    रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर हो सकती है 'मर्दानी 3' की घोषणा मुंबई
    अक्षय 'जॉली एलएलबी 2' फेम डायरेक्टर सुभाष कपूर की आगामी फिल्म में करेंगे काम- रिपोर्ट मुंबई

    मनोरंजन

    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमाघरों के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश महाराष्ट्र
    फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' ने हासिल की उपलब्धि, यूट्यूब पर हुए 100 करोड़ व्यूज करण जौहर
    पत्रकार ने प्रियंका के ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा पर उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया जवाब नेटफ्लिक्स
    किसी और के नियमों का पालन नहीं करने के कारण मुझे खामियाजा भुगतना पड़ा- मनोज बाजपेयी बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    सबसे ज्यादा डिस्लाइक किया गया 'सड़क 2' का ट्रेलर, गाने पर लगा चोरी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    एक फिर साथ नजर आ सकते हैं रणवीर-आलिया, करण जौहर ने बनाई जोड़ी! करण जौहर
    'सड़क 2' का ट्रेलर बना दुनिया का सबसे ज्यादा डिस्लाइक पाने वाला दूसरा वीडियो नेपोटिज्म
    लोगों के निशाने पर आई वरुण-सारा की 'कुली नंबर 1', बॉयकॉट करने की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025