टाइगर श्रॉफ केस में रणबीर कपूर का नाम, सामने आई पत्नी आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पति के समर्थन में एक फैन पोस्ट लाइक किया है। ये मामला तब सामने आया, जब खबरें आईं कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपियों ने रणबीर के बांद्रा स्थित घर की रेकी की थी। हालांकि, पुलिस ने अभी रणबीर को निशाना बनाए जाने की पुष्टि नहीं की है। आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तूल
आलिया भट्ट ने फैन पोस्ट लाइक कर बढ़ाई चर्चा
'रामायण' भाषण पर ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के समर्थन में बने एक फैन पोस्ट को लाइक किया है।
इस पोस्ट में दावा किया गया कि हत्या की धमकी और सुरक्षा पर खतरे की खबरों के बावजूद रणबीर कोलकाता में एक इवेंट में शामिल हुए थे।
हालांकि, इस कथित सुरक्षा खतरे की अभी आधिकारिक या स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आलिया की इस प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान खींचा है।
इशारा
रणबीर की ट्रोलिंग पर भड़कीं आलिया?
आलिया द्वारा इस पोस्ट को लाइक किए जाने को रणबीर का मौन समर्थन और सुरक्षा चिंताओं पर उनके ध्यान के रूप में देखा जा रहा है।
पोस्ट में दशहरा भाषण के दौरान जुबान फिसलने पर रणबीर को ट्रोल करने वालों की आलोचना की गई थी।
इसमें तर्क दिया गया कि जब अभिनेता सुरक्षा खतरों से जूझ रहे हैं, तब उन पर ऑनलाइन हमला करना बिल्कुल गलत है। आलिया के इस कदम को फैंस काफी गंभीरता से ले रहे हैं।
पोस्ट
हत्या की धमकी के बाद भी हजारों के बीच आए रणबीर
फैन पोस्ट में सवाल उठाया गया कि जुबान फिसलने पर रणबीर को माफी मांगने तक के लिए ट्रोल क्यों किया गया?
पोस्ट के मुताबिक, हत्या की धमकी की आशंका के बावजूद रणबीर कोलकाता इवेंट में हजारों लोगों के सामने खुले मंच पर आए। ऐसी खौफनाक स्थिति में शब्द लड़खड़ाना सामान्य बात है, फिर भी लोगों ने क्लिप वायरल कर उन्हें घसीटा।
आलिया ने फैस के इस पोस्ट को लाइक किया, जिसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।