Loading...
'रामायण' के कंधों पर सवार होकर आएगी करण जौहर की 'कालिया', कमान संभालेंगे कार्तिक आर्यन
'रामायण' के साथ होगा 'कालिया' का महा-धमाका

'रामायण' के कंधों पर सवार होकर आएगी करण जौहर की 'कालिया', कमान संभालेंगे कार्तिक आर्यन

Oct 18, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

'भूल भुलैया 2', 'भूल भुलैया 3' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी शानदार फिल्में देने के बाद कार्तिक आर्यन अब धर्मा प्रोडक्शंस की सबसे बड़ी फिल्म में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, कार्तिक धर्मा प्रोडक्शंस के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'कालिया' में लीड रोल निभाएंगे। बड़े पैमाने पर बनने वाली ये बड़े बजट की बेहद भव्य फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है।

सहयोग

कार्तिक, करण और संदीप मोदी पहली बार आए साथ

सूत्रों के मुताबिक, करण अपनी सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के साथ आ रहे हैं।

सुपरहिट वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' वाले संदीप मोदी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

ये फिल्म 3 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं का महासंगम होगी। इसके जरिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके कार्तिक आर्यन ('चंदू चैंपियन'), निर्देशक संदीप मोदी ('बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर') और निर्माता करण जौहर ('रॉकी और रानी की प्रेम कहानी') पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।

महा-ऐलान

'रामायण' संग 'कालिया' का महा-धमाका

सूत्रों ने ये भी बताया कि 'कालिया' अपनी तरह की अनोखी पौराणिक क्रिएचर फिल्म होगी। इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान इसी दिवाली एक धमाकेदार वीडियो के साथ किया जाएगा, जिसे देशभर में फिल्म 'रामायण' के प्रिंट्स के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

दशक की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल 'रामायण' को देखने करोड़ों दर्शक पहुंचेंगे, जिसका सीधा फायदा भारी भीड़ और सही दर्शक वर्ग के रूप में 'कालिया' को मिलेगा। फिलहाल इस फिल्म की शुरुआती तैयारियां चल रही हैं।

ADVERTISEMENT