'रामायण' में रणबीर कपूर के समर्पण की कायल हुईं आलिया, बेटी राहा संग दिखाई तस्वीरें
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का पहला भाग सिनेमाघरों में आ चुका है। दर्शकों के साथ-साथ सिनेमा के कलाकार भी इस पौराणिक महाकाव्य की तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं जिन्होंने फिल्म में रणबीर के समर्पण की तारीफ की। आलिया ने कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें रणबीर 'राम' के अवतार में सेट पर मौजूद हैं। उनके साथ बेटी राहा कपूर भी नजर आ रही हैं।
तारीफ
आलिया ने रणबीर के 'राम' बनने के सफर की सराहना
अपने इंस्टाग्राम पर आलिया ने 'रामायण' में मुख्य किरदार निभा रहे रणबीर के 'राम' बनने के सफर को सराहा।
उन्होंने लिखा, 'तुमने इसमें अपना सब कुछ झोंक दिया और किसी तरह अभी भी उसके लिए सब कुछ बचा हुआ है। मुझे तुम पर और हर उस इंसान पर गर्व है जिसने फिल्मों के इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी। कुछ कहानियां हम सबसे बड़ी होती हैं और 'रामायण' उनमें से एक है।'
गर्व
रणबीर-राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं
आलिया ने फिल्म के सेट से ली गई रणबीर और राहा की अनदेखी तस्वीरों को भी फैंस के साथ साझा किया।
एक तस्वीर में रणबीर अपने किरदार के साथ बेटी के गाल को प्यार से चूम रहे हैं। दूसरी में राहा अपने पापा के साथ पोज दे रही हैं। हालांकि, राहा का चेहरा सफेद दिल वाले इमोजी से छिपा हुआ है।
दोनों की इस क्यूट बॉन्डिंग पर उनके फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
#AliaBhatt shares cutest BTS with #RanbirKapoor and Raha Kapoor from the sets of #Ramayana 🏹 pic.twitter.com/jkSnnyDdYh
— The Climax India (@TheClimaxIndia) November 5, 2026