Loading...
आलिया भट्ट बनीं 892 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे कीमती महिला सेलिब्रिटी
आलिया भट्ट का बड़ा धमाका

आलिया भट्ट बनीं 892 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे कीमती महिला सेलिब्रिटी

Aug 06, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने साबित कर दिया है कि उनका जलवा सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं है। क्रोल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 में जहां शाहरुख खान ने नंबर-1 का स्थान हासिल किया है, वहीं सबसे बड़ा आकर्षण आलिया भट्ट की शानदार बढ़त रही। आलिया ने दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे कीमती महिला सेलिब्रिटी ब्रांड का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

उपलब्ध्रि

ब्रांड वैल्यू में आलिया सबसे आगे

क्रोल की 2025 रिपोर्ट के अनुसार, आलिया लगभग 892 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ छठे स्थान पर रहीं। वो सूची में देश की सबसे कीमती महिला सेलिब्रिटी बनीं।

आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर (10वां स्थान, 761 करोड़) समेत कई सितारों को पीछे छोड़ दिया। टॉप-10 में शामिल दूसरी अकेली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं, जो लगभग 849.35 करोड़ ब्रांड वैल्यू के साथ सातवें नंबर पर हैं।

रश्मिका मंदाना 12वें स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू लगभग 715.91 करोड़ है।

कीमत

बिजनेस और ग्लोबल ब्रांडिंग से बढ़ी आलिया की वैल्यू

आलिया की ब्रांड वैल्यू में ये बढ़त सिर्फ उनके सफल एक्टिंग करियर की वजह से नहीं है। हाल के सालों में उन्होंने कई बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट्स, ग्लोबल पहचान और एक बिजनेसवुमन के तौर पर खुद को साबित किया है।

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर उनकी आखिरी 2 फिल्में 'जिगरा' और 'अल्फा' खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

2024 में आई 'जिगरा' ने भारत में सिर्फ 31.98 करोड़ कमाए, वहीं जुलाई 2026 में आई 'अल्फा' भी महज 58.78 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

ADVERTISEMENT

प्रभाव

इंस्टाग्राम पर भी आलिया भट्ट का डंका

इंस्टाग्राम पर 8.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ आलिया भट्ट दुनिया की दूसरी सबसे असरदार (प्रभावशाली) अभिनेत्री चुनी गई हैं।

'हाइपऑडिटर' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूची में आलिया सिर्फ हॉलीवुड स्टार जेंडाया से पीछे हैं। उन्होंने ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और जेनिफर लोपेज जैसे दुनिया के बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़कर ये दूसरा स्थान हासिल किया है।

ये उपलब्धि दिखाती है कि आलिया की लोकप्रियता और सोशल मीडिया पहुंच पूरी दुनिया में फैल चुकी है।

ADVERTISEMENT

लोकप्रियता

पैन-इंडिया सफलता से चमकीं रश्मिका, करीना कपूर भी सूची में शामिल

रश्मिका मंदाना 2024 के 15वें स्थान से बढ़कर 715.91 करोड़ की वैल्यू के साथ 12वें नंबर पर आ गई हैं। उनकी यह बढ़त पैन-इंडिया फिल्मों और 'स्वरोवस्की' जैसे ग्लोबल ब्रांड्स से मिली है।

करीना कपूर 588.29 करोड़ रुपये के साथ 15वें स्थान पर हैं। 2 दशकों के करियर के बाद भी टॉप-25 में शामिल वो अपनी पीढ़ी की अकेली अभिनेत्री हैं। प्यूमा और यूनिकलो जैसे ब्रांड्स व अपने ब्यूटी बिजनेस 'क्वेंच बॉटैनिक्स' के दम पर उनका दबदबा कायम है।

ADVERTISEMENT