LOADING...
आलिया भट्‌ट का बिजनेस की दुनिया में नया दांव, खोला बच्चों की कहानियों का जादुई पिटारा
आलिया भट्ट का 'एटरनल' धमाका

आलिया भट्‌ट का बिजनेस की दुनिया में नया दांव, खोला बच्चों की कहानियों का जादुई पिटारा

Mar 15, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले एक नई पहल 'एटरनल किड्स' की घोषणा की है। ये वेंचर पूरी तरह से बच्चों की स्टोरीटेलिंग (कहानी सुनाने) पर आधारित होगा, जिसमें उनके दादाजी की यादें और मां के किस्से शामिल होंगे। आलिया ने इस खास मौके पर भावुक होते हुए कहा कि ये पहल उनके भीतर के बच्चे और उनकी पारिवारिक विरासत का एक खूबसूरत मिलन है।

खास पहल

बच्चों के लिए कहानियां लाएगा आलिया का 'एटरनल किड्स'

आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने नए वेंचर 'एटरनल किड्स' के पीछे के मकसद को साफ किया है। उनका लक्ष्य उन बचपन की कहानियों के जादू को वापस लाना है, जिन्हें सुनकर पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। उन्होंने लिखा, 'हमारी प्रोडक्शन कंपनी, एटरनल सनशाइन के परिवार में एक नया सदस्य जुड़ा है। मिलिए 'एटरनल किड्स' से। हमारे पास पहले से ही 3 रोमांचक प्रोजेक्ट्स कतार में हैं। इनमें C, G और M शामिल हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रोजेक्ट्स

आलिया के बचपन की यादों से बनेगा 'एटरनल किड्स' का कंटेंट

आलिया का नया वेंचर 'एटरनल किड्स' सिर्फ एक बिजनेस नहीं, बल्कि ये प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है। इस बैनर तले बनने वाली फिल्में उनके दादाजी नरेंद्रनाथ राजदान द्वारा रचित कहानियों और किरदारों पर आधारित होंगी। जून 2023 में अपने दादाजी को खोने वाली आलिया ने इस पहल के जरिए उन्हें खास श्रद्धांजलि दी है। आलिया और उनकी बहन शाहीन यही कहानियां सुनकर बड़ी हुई हैं, जिन्हें अब वे दुनियाभर के बच्चों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

फिल्म

अपने प्रोडक्शन में फिल्म 'डोंट बी शाय' भी लेकर आ रहीं आलिया

इससे अलग आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले प्राइम वीडियो ओरिजिनल के लिए एक नई फिल्म 'डोंट बी शाय' पर भी काम कर रही हैं। इस फिल्म की निर्देशक और लेखक श्रीति मुखर्जी हैं। फिल्म की कहानी 20 साल की श्यामिली 'शाय' दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह से व्यवस्थित हो गई, लेकिन एक मोड़ ऐसा आता है, जो सब तहस-नहस कर देता है।

एक्टिंग

'अल्फा' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार आलिया

बिजनेस और प्रोडक्शन में व्यस्त रहने के साथ-साथ आलिया अपनी आने वाली बड़ी फिल्म 'अल्फा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म यशराज फिल्म्स के मशहूर स्पाई यूनिवर्स की सातवीं कड़ी है। 'अल्फा' में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और विलेन के रूप में बॉबी देओल के होने की चर्चा है, जो इसे और भी रोमांचक बनाता है।

Advertisement