NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया भट्ट ने बनाई 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में जगह 
    आलिया भट्ट ने बनाई 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में जगह 
    मनोरंजन

    आलिया भट्ट ने बनाई 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में जगह 

    लेखन मेघा
    March 06, 2023 | 03:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आलिया भट्ट ने बनाई 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में जगह 
    आलिया भट्ट 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

    आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद 2022 अभिनेत्री के लिए एक सफल वर्ष साबित हुआ। अब आलिया के बेहतरीन प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दरअसल, अभिनेत्री 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

    सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र बॉलीवुड स्टार

    आलिया वैरायटी की 2023 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में अपनी जगह बनाने वाली बॉलीवुड की एकमात्र स्टार हैं। इस सूची में ऐसी हस्तियां भी शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में योगदान दिया है। आलिया के साथ इस लिस्ट में अभिनेत्री एम्मा थॉम्पसन और गायिका रोसालिया ने भी अपनी जगह बनाई है। अभिनेत्री को यह सम्मान RRR फिल्म, 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

    'ब्रह्मास्त्र' के बारे में कही ये बात

    रणबीर कपूर के साथ आई 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में आलिया ने कहा, "हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है।" अभिनेत्री ने करण जौहर के निर्देशन में बन रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में भी बात की। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर उत्साहित थी क्योंकि इसमें वह बर्फ में साड़ी पहन रही थी, जो सपने के सच होने जैसा था।

    कश्मीर में शूटिंग कर रहीं आलिया

    आलिया इन दिनों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। वह अपनी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और बेटी राहा के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुई थीं। शूटिंग के दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आए हैं। एक वीडियो में आलिया लाल रंग की ड्रेस में कार में बैठी दिखी थीं, तो रणवीर सिंह बर्फ के बीच में शूटिंग कर रहे थे।

    इन फिल्मों में आएंगी नजर

    28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' दिखाई देंगी। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होगी। इस सबके अलावा वह गैल गैडोट के साथ 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    आलिया भट्ट
    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले जानें रणबीर कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल रणबीर कपूर
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल कब आएगा? अयान मुखर्जी ने बताया रणबीर कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर जाह्नवी कपूर
    अभिनेता शारवानंद ने की अपनी आगामी फिल्म की घोषणा, निर्देशक श्रीराम आदित्य संग मिलाया हाथ  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पूर्व पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- बच्चों को बंधक बना लिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    रणदीप हुड्डा की नई फिल्म 'पचहत्तर का छोरा' का ऐलान, नीना गुप्ता भी आएंगी नजर रणदीप हुड्डा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023