'लव एंड वॉर' के बाद आलिया भट्ट-संजय लीला भंसाली का बड़ा धमाका, फिर शुरू होगी 'इंशाअल्लाह'
आलिया भट्ट और निर्देशक संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। वे अपनी पुरानी, लंबे समय से अटकी फिल्म 'इंशाल्लाह' को फिर से बनाने की तैयारी में हैं।
यह फिल्म पहली बार 2019 में सलमान खान के साथ अनाउंस हुई थी, लेकिन अब इसे बिल्कुल नए तरीके से बनाने के लिए इसकी पटकथा में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।
यह तीसरा मौका है जब आलिया, संजय के साथ काम करेंगी। इससे पहले उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके साथ काम किया था और उनकी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी वे साथ हैं।
कास्टिंग से पहले संजय कर रहे हैं कहानी पर काम
संजय अभी कास्टिंग फाइनल करने से पहले कहानी पर फिर से काम कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इसमें कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं, जो सबको हैरान कर देंगे।
सलमान खान दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और शाहरुख खान ने भी अभी इस फिल्म के लिए हां नहीं की है। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म में कुछ युवा अभिनेताओं को मौका मिले।
आलिया की पिछली फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि संजय के साथ उनकी यह अगली फिल्म जरूर कुछ खास होगी।
जल्द ही वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी।