आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने लिया संकल्प, मुंबई के 20 स्कूलों को बनाएंगे बेहतर
क्या है खबर?
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर एक बड़ा संकल्प लिया है। अभिनेत्री ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अपने पति के साथ मिलकर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नेक कामों में अपना समर्थन देंगी। इसी के तहत वह मुंबई के 20 स्कूलों का कायाकल्प करेंगी। बता दें, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए आलिया ने इस बात का ऐलान किया।
पोस्ट
BMC के 20 स्कूलों की तस्वीर सुधारेंगे आलिया-रणवीर
आलिया ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको स्वस्थ और सुखमय वर्ष की शुभकामनाएं। सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक कार्य और समाज को वापस देने की एक अद्भुत दृष्टि को दर्शाती है। इस दिन को मनाने और इस नेक कार्य का समर्थन करने के लिए, रणबीर और मैं 20 स्कूलों का कायाकल्प करने का संकल्प लेते हैं।'
संकल्प
बच्चों के भविष्य को बेहरत बनाना चाहते हैं आलिया-रणवीर
अभिनेत्री ने लिखा, 'जैसा कि अनुशंसाओं में बताया गया है। @mybmc इससे हमारे बच्चों के सीखने और आगे बढ़ने के लिए उज्जवल और बेहतर सुविधाओं से लैस स्थान बनाने में मदद मिलेगी।'
उनके मुताबिक, बेहतर स्कूल तैयार करने की योजना संबंधित स्थानीय सिफारिशों के आधार पर होगी।
बता दें, प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू हुआ है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जन सेवा, जनभागीदारी, रक्तदान, स्वच्छता और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आयाेजित किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए आलिया भट्ट का पोस्ट
Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026