Loading...
'मिर्जापुर: द मूवी' में अली फजल को देखने से पहले OTT पर देखें उनकी ये फिल्में
'मिर्जापुर: द मूवी' से पहले अली फजल की इन फिल्मों का मजा लेना न भूलें

'मिर्जापुर: द मूवी' में अली फजल को देखने से पहले OTT पर देखें उनकी ये फिल्में

Aug 25, 2026
09:00 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में बड़े पर्दे पर अली को देखने से पहले आप OTT पर उनकी कुछ शानदार फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

#1 & #2

'मिर्जापुर' और 'राख'

लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में अली ने 'गुड्डू पंडित' का दमदार और खूंखार किरदार निभाया है। उनके इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। आप इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अली की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' को आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें अली ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

#3 & #4

'खूफिया' और 'मेट्रो इन दिनों'

फिल्म 'खुफिया' अमर भूषण की किताब 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित एक सच्ची जासूसी घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में तब्बू और अली मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में अली ने आकाश नाम के एक संवेदनशील और स्वप्निल संगीतकार की भूमिका निभाई है। आप इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर लुफ्त उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'फुकरे'

'फुकरे' अली के करियर का नया मोड़ साबित हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई थी। इसी के दौरान उन्होंने पहली बार ऋचा चड्ढा के साथ काम किया, जो अब उनकी पत्नी हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT