LOADING...
अली फजल की नई सीरीज 'राख' का ऐलान, जानिए कब और कहां देगी दस्तक
अली फजल फिर मचाएंगे OTT पर तहलका

अली फजल की नई सीरीज 'राख' का ऐलान, जानिए कब और कहां देगी दस्तक

May 29, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता अपनी नई सीरीज 'राख' के जरिए दर्शकों को तोहफा देने आ रहे हैं, जिसमें सोनाली बेंद्रे भी हैं। इसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है, जिन्हें 'पाताल लोक' जैसी चर्चित सीरीज के लिए जाना जाता है। लेखन व सह-निर्देशन अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर किया है। पोस्टर के साथ सीरीज की वैश्विक रिलीज का ऐलान कर दिया गया है।

सीरीज

पुलिस की वर्दी में रौब जमाने आएंगे अली फजल

'राख' के पोस्टर में अली पुलिस की वर्दी पहने जांच अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी भी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो 2 लापता किशोरों की तलाश में जुटा हुआ है। इस घटना ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ कैप्शन दिया है, 'दबे हुए सच हमेशा अपना रास्ता खोज लेते हैं।' सीरीज का वैश्विक प्रीमियर 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement