Loading...
अक्षय ओबेरॉय की फिल्म 'लव लॉटरी' का पहला पोस्टर आया, रिलीज तारीख का भी ऐलान
'लव लॉटरी' का पहला पोस्टर हुआ जारी

अक्षय ओबेरॉय की फिल्म 'लव लॉटरी' का पहला पोस्टर आया, रिलीज तारीख का भी ऐलान

Aug 13, 2026
02:03 pm

क्या है खबर?

अक्षय ओबेरॉय अपनी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। एक ओर उन्हें सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में खलनायक 'टोनी' बनकर तहलका मचाते हुए दिखाई देंगे। वहीं शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' में उन्हें एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते देखा जाएगा। इस बीच, अक्षय की एक और फिल्म 'लव लॉटरी' की आधिकारिक रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। साथ में पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

फिल्म

अगले महीने सिनेमाघरों में आएगी 'लव लॉटरी'

'लव लॉटरी' एक कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर का मिश्रण है, जिसका निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है, जबकि निर्माता कुलदीप भार्गव उर्फ ​​तुषार हैं।

इसकी कहानी पुरुष अधिकारों के विषय पर आधारित है और एक सच्ची घटना से प्रेरित है।

फिल्म में मुख्य किरदार अक्षय नजर निभाएंगे, जबकि हेली दारूवाला उनकी अभिनेत्री होंगी। पोस्टर में दोनों की पहली झलक को दर्शाया गया है।

यह 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT