Loading...
अक्षय कुमार फिल्मी पर्दे पर निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार, इस बायोपिक का बनेंगे हिस्सा
अक्षय कुमार अपने ससुर के किरदार को पर्दे पर निभाएंगे

अक्षय कुमार फिल्मी पर्दे पर निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार, इस बायोपिक का बनेंगे हिस्सा

Aug 10, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार आने वाले समय में अपने ससुर और दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का किरदार निभाते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन की बायोपिक के लिए हामी भरी है, जिसमें मुख्य अभिनेता के रूप में फरहान अख्तर का नाम शामिल है। निर्देशक नीरज पांडे के निर्देशन में बनी ये बायोपिक बर्मन के संगीतमय सफर को दुनिया के सामने लाएगी। उनका किरदार फरहान द्वारा निभाते हुए दिखाया जाएगा, जिसके लिए वह तैयारी में जुटे हैं।

उत्साह

बायोपिक में कैमियो करने के लिए बेताब हैं अक्षय

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, बायोपिक में राजेश के किरदार में अक्षय छोटा-सा कैमियो करेंगे।

सूत्र ने कहा, "राजेश खन्ना और आरडी बर्मन का रिश्ता खास था, और निर्माता इसे पर्दे पर फिर से जीवंत करना चाहते हैं। ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया के साथ अक्षय कुमार के पारिवारिक संबंधों को देखते हुए, इस भूमिका के लिए अक्षय ही सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।"

सूत्र ने आगे बताया कि अक्षय फिल्म में अपने ससुर का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

शूटिंग

अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी

सूत्र ने कहा, "अक्षय, राजेश खन्ना के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उस दौर के सुपरस्टार के बेहद चहेते हैं, जो संयोगवश उनके ससुर भी हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए 10 दिन का समय दिया है जिसकी शूटिंग अक्टूबर, 2026 में शुरू होगी।"

बता दें, बायाेपिक का निर्माण फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रही है।

वहीं, अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT