'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, देखें वीडियो
क्या है खबर?
अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का है, जहां अभिनेता दर्शन करने पहुंचे हैं। अभिनेता इन दिनाें अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। उनकी यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले, उन्होंने माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में पहुंचकर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया है।
वीडियो
सफेद कुर्ता-पायजामा पहने मंदिर के कॉरिडोर में दिखे अभिनेता
वीडियो में, अक्षय को कड़ी सुरक्षा के बीच सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने देखा गया। उन्होंने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया और पवित्र गुफा में मत्था टेककर समय बिताया। उधर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। दर्शन पूरे करने के बाद अभिनेता मंदिर से रवाना हो गए। अक्षय 'वेलकम टू द जंगल' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कई सितारे शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Akshay kumar visited the revered #ShriMataVaishnoDevi in #Katra and offered prayers 🙏
— FaN oF AkShAy KuMaR (@SinghRowdysingh) June 18, 2026
Video via Jammu links news pic.twitter.com/8JhU6UlfoS