'भूत बंगला' देख ली? अब अक्षय कुमार की इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसने रिलीज के 26 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाकर बैठी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 160 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। अक्षय अपनी अन्य आगामी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा बटोर रहे हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए एक नजर डालते हैं उनकी आने वाली अन्य फिल्मों पर।
#1
'वेलकम टू द जंगल'
अक्षय की आने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में पहला नाम 'वेलकम टू द जंगल' का है। निर्देशक अहमद खान ने 2023 में टीजर जारी किया था, जिसमें 20 से ज्यादा फिल्मी सितारों की टोली शामिल थी। हाल ही में, अक्षय ने फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया और बताया कि उनकी अगली फिल्म यही होगी। यह जून, 2026 में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी और तुषार कपूर समेत कई सितारे शामिल हैं।
#2 & #3
'अनीस बज्मी के साथ फिल्म' और 'हैवान'
निर्देशक अनीस बज्मी के साथ, अक्षय एक बार फिर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी अनाम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। कुछ दिन पहले हर तीनों शूटिंग के लिए केरलम पहुंचे थे। यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म 'हैवान' भी लंबे समय से चर्चा बटोर रही है। इसमें अक्षय को खलनायक के किरदार में देखा जाएगा। रिलीज तारीख आना बाकी है।
#4 & #5
'हेरा फेरी 3', 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' और 'भागम भाग 2'
'हेरा फेरी 3' का जब से ऐलान हुआ है, लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके जरिए अक्षय, सुनील और परेश रावल की तिकड़ी फिर लौटेगी। हालांकि फिल्म कुछ कारणों से अटकी हुई है। उनकी पहली मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' भी चर्चा में है, जिसे महेश मांजरेकर बना रहे हैं। यह जनवरी, 2027 तक रिलीज हो सकती हैं। इसके अलावा, फिल्म 'भागम भाग 2' भी पाइपलाइन में है, जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी नजर आएंगे।