NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: ये हैं अक्षय कुमार की बड़ी फिल्में, जो जल्द ही देंगी सिनेमाघरों में दस्तक
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अक्षय कुमार की बड़ी फिल्में, जो जल्द ही देंगी सिनेमाघरों में दस्तक
    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@akshaykumar)

    जन्मदिन विशेष: ये हैं अक्षय कुमार की बड़ी फिल्में, जो जल्द ही देंगी सिनेमाघरों में दस्तक

    लेखन मेघा
    Sep 09, 2023
    07:52 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

    9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में जन्मे अभिनेता का असली नाम राजीव भाटिया है, जिसे फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्होंने बदल दिया था।

    मॉडलिंग से अपने सफर की शुरुआत करने वाले अक्षय ने 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    आइए आज उनकी आने वाली फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'मिशन रानीगंज'

    अक्षय की फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का टीजर हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं।

    टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पूर्व एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है।

    गिल ने 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में एक कोयला खदान में फंसे 65 श्रमिकों को बचाया था।

    यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    #2

    'बड़े मियां छोटे मियां 2'

    फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां 2' का ऐलान काफी समय पहले हुआ था। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में अक्षय के साथ पहली बार टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

    अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

    पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख खान की 'डंकी' से भिड़ंत को बचाने के लिए इसकी रिलीज बढ़ा दी गई।

    #3

    'वेडात मराठे वीर दौडले सात'

    अक्षय महेश मांजरेकर की फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' से मराठी सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

    फिल्म से अभिनेता का लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

    इस फिल्म में अक्षय के अलावा जय दूधाने, प्रवीण तारणे, विशाल निकन, सत्या, हार्दिक दोशी और उत्कर्ष शिंदे शामिल हैं।

    यह फिल्म दिवाली के मौके पर मराठी सहित हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

    #4

    'वेलकम 3'

    अनीस बज्मी की 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' की तीसरी किस्त को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा।

    इस फिल्म में अक्षय के साथ संजय दत्त, परेश रावल, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस सहित कई सितारे नजर आएंगे, वहीं 19 साल बाद रवीना टंडन के साथ फिर से अभिनेता की जोड़ी जमेगी।

    निर्माता जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का आधिकारिक ऐलान भी कर सकते हैं।

    मालूम हो कि फिल्म के पहले दोनों भागों को लोगों ने पसंद किया है।

    #5

    'हेरी फेरी 3'

    'हेरी फेरी' बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक है। फ्रैंचाइजी के पहले दोनों भागों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था और अब उन्हें तीसरी किस्त का इंतजार है।

    'हेरी फेरी 3' में एक बार फिर से सुनील, अक्षय और परेश की तिगड़ी धमाल मचाने को तैयार है, जिसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।

    इस फिल्म में पहले कार्तिक आर्यन के हिस्सा होने की खबरें भी आ रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इससे किनारा कर लिया है।

    #6

    'जॉली LLB 3'

    अक्षय 'हेरा फेरी' के अलावा 'जॉली LLB' की फ्रैंचाइजी का भी हिस्सा हैं। फिल्म के पहले भाग में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे तो दूसरे भाग में अक्षय नजर आए थे।

    अब तीसरे भाग में दोनों ही सितारे शामिल होंगे, जिसकी जानकारी अरशद ने हाल ही में दी थी।

    अरशद के अनुसार, 'जॉली LLB 3' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

    ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर से मजेदार कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा।

    #7

    'खेल खेल में'

    अक्षय के 16 साल बाद फरदीन खान के साथ एक फिल्म के लिए साथ आने की खबरें हैं।

    पिंकविला के अनुसार, दोनों सितारे मुदस्सर अजीज की फिल्म 'खेल खेल में' का हिस्सा हैं। इस फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों की होगी, जो लंबे समय के बाद एक-दूसरे से मिलेंगे और अपने राज साझा करेंगे।

    कहा जा रहा है तापसी पन्नू और वाणी कपूर इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल इंग्लैंड में होगी।

    #8

     'सोरारई पोटरु' की रीमेक

    अक्षय दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारे सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे।

    अभी इस फिल्म को 'प्रोडक्शन नंबर 27' नाम से बुलाया जा रहा है, जिसमें अक्षय के साथ राधिका मदान और परेश नजर आने वाले हैं।

    फिल्म का पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया गया था, जो 1 सितंबर है।

    इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है, जिन्होंने मूल तमिल फिल्म को भी बनाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    अक्षय कुमार

    'OMG 2' रिव्यू: यौन शिक्षा का महत्व समझाने के साथ हंसाएगी अक्षय-पंकज की यह बेहतरीन फिल्म ओह माय गॉड 2
    'OMG 2' पहली ऐसी एडल्ट फिल्म है जो किशोरों के लिए बनी- अक्षय कुमार ओह माय गॉड 2
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की कमाई में इजाफा, जानिए अब तक का कारोबार  ओह माय गॉड 2
    बॉक्स ऑफिस: 'ओह माय गॉड 2' ने पार किया 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  ओह माय गॉड 2

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: सुनील ग्रोवर की संपत्ति कितनी है? मुंबई में है आलीशान घर  सुनील ग्रोवर
    जन्मदिन विशेष: विशाल भारद्वाज बेहतरीन कंटेंट के लिए किए जाते हैं पसंद, ये हैं लोकप्रिय फिल्में विशाल भारद्वाज
    जन्मदिन विशेष: 'गदर' से '3 इडियट्स तक', कई सुपरहिट फिल्में ठुकरा चुकी हैं काजोल काजोल
    जन्मदिन विशेष: जेनेलिया डिसूजा ने मासूमियत से जीता दिल, प्रशंसकों को जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में जेनेलिया डिसूजा

    बॉलीवुड समाचार

    अनुपम खेर ने शिक्षक दिवस पर साझा किया वीडियो, बोले- जिंदगी से बड़ा कोई अध्यापक नहीं अनुपम खेर
    थलापति विजय की फिल्म 'थलापति 68' का हिस्सा बने आमिर खान, निभाएंगे अहम भूमिका आमिर खान
    'रॉकी और रानी...' के नाम बड़ी उपलब्धि, अब बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म करण जौहर
    'कुशी': विजय देवरकोंडा का वादा, कमाई से करेंगे 100 परिवारों की मदद  विजय देवरकोंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025