अक्षय कुमार की 'सामुक' का पहला मोशन-पोस्टर आया, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
अक्षय कुमार बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सामुक' का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं। यह एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर है जिसका पहला मोशन-पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। साथ में फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठाया गया है। बताया जा रहा है कि भारत की इस पहली एलियन-थ्रिलर के लिए अक्षय बिल्कुल अलग अवतार में दिखेंगे। यह भारतीय सिनेमा के लिए यह बिल्कुल नया कदम होने जा रहा है। इसमें अक्षय के साथ रजत कपूर भी नजर आएंगे।
पोस्टर
'सामुक' की पहली झलक के साथ आई रिलीज तारीख
'सामुक' के मोशन-पोस्टर में एक रहस्यमयी खौफनाक हाथ दिखाया गया है, जिसके बैकग्राउंड में बेहद डरावनी और खूंखार आवाज सुनाई देती है।
दूसरे पोस्टर में, अक्षय को एक मजबूत और मिलिट्री-स्टाइल अवतार में दर्शाया गया है। उनके हाथ में एक राइफल है और वे एक खतरनाक सिल्हूट का सामना कर रहे हैं जो किसी एलियन के हाथ जैसा लगता है।
टैगलाइन दी गई, 'मिशन इंसानी है लेकिन दुश्मन नहीं।'
फिल्म 28 मई, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
THE MISSION IS HUMAN
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) November 16, 2026
THE ENEMY IS NOT#AkshayKumar set to arrive with #Samuk on 28 May 2027#SAMUK unveils at 2:07 PM today pic.twitter.com/ERJ2IEtFwx