सिनेमाघरों में अकेले राज करने आएगी 'ईथा', अक्षय कुमार के साथ टला सबसे बड़ा टकराव
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर महीने में कई बड़ी फिल्मों के बीच टकराव की आशंका थी, जो अब टल गई है। ताजा अपडेट है कि अक्षय कुमार की बिना नाम वाली कॉमेडी फिल्म ने अपने कदम पीछे हटा लिए हैं। इससे श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईथा' के साथ होने वाला सबसे बड़ा टकराव अब टल गया है। दरअसल, पहले अक्षय की फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी कर रही है।
फैसला
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को बदलने का लिया फैसला
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, "अक्षय कुमार की अगली फिल्म के निर्माताओं ने 4 दिसंबर को रिलीज न करने का फैसला किया है। फिल्म नवंबर के दूसरे पखवाड़े में रिलीज होगी। अगर फिल्म तैयार नहीं हो पाती है, तो इसे अगले साल (2027) रिलीज किया जाएगा। हालांकि, यह 4 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।"
बता दें कि फिल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना भी मुख्य किरदारों में हैं।
टकराव
'ईथा' काे सिनेमाघरों में मिलेगी एकल रिलीज
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'ईथा' पहले अगस्त में आनी थी, लेकिन अब इसे 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि इस तारीख पर अक्षय की फिल्म के अलावा, अजय देवगन की फिल्म 'रेंजर' भी रिलीज होने वाली थी जिसे अब टाल दिया गया है।
3 दिसंबर, 2026 को प्रभास की पैन-इंडिया फिल्म 'फौजी' रिलीज होनी थी, लेकिन उसे भी टाल दिया गया है।
परिणामस्वरूप, श्रद्धा अभिनीत 'ईथा' अकेले सिनेमाघरों का रुख करेगी।