LOADING...
अक्षय कुमार ने कर ली टीवी पर वापसी की तैयारी, इस रियलिटी शो से मिलाया हाथ
अक्षय कुमार करने जा रहे टीवी पर वापसी

अक्षय कुमार ने कर ली टीवी पर वापसी की तैयारी, इस रियलिटी शो से मिलाया हाथ

Dec 18, 2025
12:36 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। अब उन्होंने टीवी पर वापसी की तैयारी कर ली है। इस खबर ने प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया है। जाहिर है कि सलमान खान, रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे हैं जो कई साल से फिल्मों के अलावा, टीवी पर भी अपनी धाक जमा रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' के कुछ सीजन में नजर आने के बाद, अक्षय फिर से रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे।

शो

गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में शामिल होंगे अक्षय

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सोनी टीवी ने चर्चित अमरीकी रियलिटी गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को भारत में लाने की तैयारी की है। अक्षय शो में होस्ट होंगे और यह सोनी टीवी के अलावा, OTT पर दस्तक दे सकता है। सूत्र ने बताया है कि सोनी ने वैश्विक शो के अधिकार हासिल कर लिए हैं। शूटिंग जनवरी, 2026 से शुरू होगी। निर्माताओं द्वारा यह कदम क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की अपार सफलता को देखते हुए उठाया गया है।

थीम

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की थीम के बारे में जानिए

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पहली बार 1970 के दशक में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। यह इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित टीवी शोज में से एक है, जिसे 60 से ज्यादा देशों में रूपांतरित किया गया है। शो की थीम हैंगमैन खेल पर आधारित है, जिसमें प्रतियोगी एक बड़ा पहिया घुमाकर अक्षर चुनते हैं और छिपे वाक्यों को हल करने के बाद पुरस्कार के हकदार बनते हैं। निर्माताओं ने शो के लिए भव्य सेट का निर्माण करने की योजना बनाई है।

Advertisement