विवादों के कारण बदला अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' का नाम, जानिए क्या है नया टाइटल
क्या है खबर?
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय से फिल्म कई कारणों से विवादों में फंसी हुई है।
अब खबर आई है कि फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है। पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया इसके नाम पर यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल 'लक्ष्मी बम' से केवल 'लक्ष्मी' कर दिया है।
कारण
इस वजह से बदला गया फिल्म का नाम
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का शीर्षक को लेकर हाल ही में मेकर्स को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा कानूनी नोटिस भेजा गया था।
इस नोटिस के अनुसार, फिल्म का शीर्षक देवी लक्ष्मी के प्रति अपमानजनक माना जा रहा था, जिससे हिन्दू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी। इसके अलावा यह समाज को गलत संदेश दे रही है।
इसी कारण मेकर्स से शीर्षक में बदलाव करने की मांग की गई थी।
जानकारी
आधिकारिक तौर पर हुई पुष्टि
अब शीर्षक में बदलाव की जानकारी को लेकर आधिकारिक तौर पर भी पुष्टि कर दी गई है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी अपने ट्वीट में बताया है कि 'लक्ष्मी बम' को बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
तरण आदर्श ने ट्विटर पर की पुष्टि
NEW DEVELOPMENT... #LaxmmiBomb title changed... New title: #Laxmii... Premieres 9 Nov 2020 on #DisneyPlusHotstarVIP... Stars #AkshayKumar and #KiaraAdvani. pic.twitter.com/P1K35OXNuN
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 29, 2020
अन्य विवाद
लव जिहाद की वजह से भी विवादों में है फिल्म
फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ाने का भी आरोप लगाया गया है।
दरअसल, फिल्म में अक्षय को आसिफ नाम के शख्स का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। जबकि कियारा ने प्रिया यादव नाम की लड़की की भूमिका निभाई है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और आसिफ, प्रिया के परिवार को उनकी शादी के लिए राजी करने के लिए उनके घर पहुंचता है।
अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया है।
रिलीज
9 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।
यह सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म 'कंचना' की हिन्दी रीमेक है, जिसमें खुद राघव ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्म में अक्षय और कियारा आडवाणी के अलावा आएशा रजा मिश्रा, तुषार कपूर, तरुण अरोड़ा, शरद केलकर और अश्विनी कलसेकर जैसे सितारों को भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए देखा जा रहा है।