NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन वजहों से कई बार विवादों में फंस चुके हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार
    मनोरंजन

    इन वजहों से कई बार विवादों में फंस चुके हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार

    इन वजहों से कई बार विवादों में फंस चुके हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार
    लेखन भावना साहनी
    Apr 07, 2020, 07:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    इन वजहों से कई बार विवादों में फंस चुके हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में सबसे परफेक्ट कहा जाता है। इसकी वजह है कि वह हमेशा ऐसा कहने या करने से बचते हैं जो गलत हो और उससे लोगों को ठेस पहुंच सकती है। इस कारण वह लोगों के पसंदीदा कलाकर बन गए हैं। हालांकि, हर चीज में परफेक्ट होने के बावजूद वह कई बार ऐसा कुछ कर देते हैं जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ जाती हैं। चलिए उनके ऐसे ही कुछ विवादित किस्सों पर नजर डालते हैं।

    नागरिकता विवाद

    अक्षय की अपनी नागरिकता को लेकर अक्सर लोगों के निशाने पर रहते हैं। काफी समय पहले उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि कनाडा उनके दिल के बहुत करीब है और बॉलीवुड से रियारमेंट के बाद वह वहीं जाकर बसेंगे। इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। इसके कारण अक्षय फिर से उस समय विवादों में आ गए जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट न देने की सफाई कहा कि उनके पास कनाडा की नागरिकता, वह वोट नहीं दे सकते।

    भगवान राम का उड़ाया मजाक

    अक्षय कुमार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा गया था। इस फिल्म के एक सीन में अक्षय अपने सह-कलाकार से बात करते हुए भगवान राम के नाम पर डबल मीनिंग जोक कहते दिख रहे हैं। जिसे देखकर कई लोग नाराज हो गए और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। लोगों का कहा कि अपने इस डायलॉग में अक्षय ने भगवान राम को अपशब्द कहे हैं, जो कि गलत है।

    मेट्रो की तारीफ

    कुछ वक्त पहले अक्षय अपनी एक फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मेट्रो की सवारी करते दिखे थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई मेट्रो की तारीफें करते हुए काफी बातें कीं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह बर्ताव बिल्कुल रास नहीं आया। उन्होंने अक्षय के बर्ताव की आलोचना करते हुए इसे पीआर स्टंट कह डाला। लोगों का कहना था कि अक्षय यह हरकत करके आरे फॉरेस्ट काटे जाने पर समर्थन जता रहे हैं।

    अक्षय ने शेयर किया था वीडियो

    My ride for today, the @MumMetro...travelled #LikeABoss from Ghatkopar to Versova beating the peak hours traffic 😎 pic.twitter.com/tOOcGdOXXl

    — Akshay Kumar (@akshaykumar) September 18, 2019

    रैंपवॉक पर खुलवाया बटन

    2009 में अक्षय कुमार लक्मे फैशन वीक के लिए रैंपवॉक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी वहीं बैठी थीं। तभी अक्षय अचानक उनके करीब चले गए। पहले तो ट्विंकल थोड़ा घबरा गईं इसके बाद उन्होंने अक्षय की जींस का बटन खोल दिया। ये देख वहां बैठे सभी लोगों ने उन्हें चीयर किया। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने अक्षय और ट्विंकल पर अश्लील्ता फैलाने का आरोप लगाया।

    घंटी बजाने वाले नियम ने बढ़ाई अक्षय की मुसीबतें

    अक्षय ने एक टीवी रियलिटी शो में शो में घंटी बजाने पर शो की जज मल्लिका दुआ के साथ मजाकिया अंदाज में कह दिया, 'आप घंटी बजाओ मैं आपको बजाता हूं।' इसके बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया था। इस पर मल्लिका और उनके पिता विनोद दुआ ने अक्षय को आड़े हाथ लेते हुए उनसे सोशल मीजिया पर माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि, ट्विंकल खन्ना के बीच में आने के बाद यह विवाद खत्म होता हुआ दिखा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    ट्विंकल खन्ना

    अक्षय कुमार

    कोरोना से जंग में साथ आए बॉलीवुड सितारे, देखिए नया गाना 'मुस्कुराएगा इंडिया' बॉलीवुड समाचार
    कटरीना को बॉलीवुड की 'सुपरहिरोइन' बनाने वाले हैं अली अब्बास जफर, मेगा बजट में बनेगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार सिंघम
    संकट की घड़ी में सलमान खान ने दिखाया बड़ा दिल, 25,000 मजदूरों की कर रहे मदद नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    फिर रिलीज हुई इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम', अब लॉकडाउन में भी ले पाएंगे मजा मनोरंजन
    कोरोना वायरस के कारण सलमान को तोड़ना पड़ा अपना कमिटमेंट, ईद पर रिलीज नहीं होगी 'राधे..' मनोरंजन
    कनिका कपूर ने जीती कोरोना वायरस के खिलाफ जंग, ठीक होकर लौटी घर मनोरंजन
    कनिका कपूर के बाद अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रोड्यूसर की बेटी शजा मोरानी निकली कोरोना पॉजीटिव शाहरुख खान

    मनोरंजन

    जब सलमान खान ने अपने पिता की पूरी सैलरी के पैसों में लगा दी थी आग बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के बीच शाहरुख ने लिया बड़ा फैसला, क्वारंटाइन सेंटर के लिए दी चार मंजिला बिल्डिंग बॉलीवुड समाचार
    डेब्यू करने जा रहे परेश रावल के बेटे आदित्य, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन: एक साल तक सैलरी नहीं लेंगी एकता कपूर, अपने कर्मचारियों के लिए लिया फैसला टीवी शो

    ट्विंकल खन्ना

    बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने फिल्में छोड़ अपनाया दूसरा करियर बॉलीवुड समाचार
    इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को कह दिया अलविदा बॉलीवुड समाचार
    कोरोना मरीजों के लिए अक्षय और ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अक्षय कुमार
    कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, मुफ्त में मुहैया करवा रहे ऑक्सीजन अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023