NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'
    मनोरंजन

    महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'

    महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 22, 2021, 07:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम'

    लॉकडाउन ने सिनेमाघरों का बिजनेस प्रभावित किया था। 22 अक्टूबर यानी आज से महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत मिली थी। नियमों के मुताबिक, महाराष्ट्र में थिएटर्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल दिया गया है। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' आज महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद 'बेल बॉटम' महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनी है।

    अक्षय ने सोशल मीडिया साझा की खुशखबरी

    अक्षय ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्टर साझा करते हुए बताया कि उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र के थिएटर्स में रिलीज हो रही है। पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर महाराष्ट्र में फिल्म की रिलीज होने की जानकारी दी है। पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'फिल्म 'बेल बॉटम' अंतत: महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अभी अपना टिकट बुक करें।'

    महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने के कारण फिल्म की कमाई पर असर

    फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले ही किया गया है। फिल्म 19 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस वक्त महाराष्ट्र में थिएटर्स को खोलने की अनुमति नहीं मिली थी। महाराष्ट्र में फिल्म के रिलीज नहीं होने के कारण निर्माताओं को घाटा भी हुआ, क्योंकि इस राज्य से फिल्म निर्माताओं को अच्छी खासी कलेक्शन होती है। अब तक अक्षय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखे हैं अक्षय

    सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब एक महीने बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म 16 सितंबर को प्रसारित हुई थी। फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और आदिल हुसैन जैसे कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा गया है। यह जासूसी पर आधारित एक रोमांचकारी फिल्म है।

    1984 में हुए प्लेन हाईजैक पर आधारित है कहानी

    1984 में हुए प्लेन हाईजैक पर आधारित है कहानी

    फिल्म की कहानी 1984 में हुए प्लेन हाईजैक पर आधारित है। अक्षय फिल्म में एक मिशन को अंजाम देते दिखे हैं। लारा दत्ता को इंदिरा गांधी के रोल में पहचान पाना मुश्किल है। उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि बेल बॉटम अक्षय का कोड नेम है। इस फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है। हालांकि, सिनेमाघरों में इस फिल्म ने कोई खास सफलता हासिल नहीं की है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    अक्षय कुमार
    अमेजन
    लारा दत्ता

    ताज़ा खबरें

    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन
    ट्विटर के को-फाउंडर ने कहा- कंपनी चलाने के लिए एलन मस्क सही आदमी नहीं ट्विटर

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    अक्षय कुमार

    सी शंकरन नायर की बायोपिक में अक्षय कुमार संग नहीं होगी कोई अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    'सेल्फी' के बाद कतार में अक्षय कुमार की ये फिल्में, जानें कब हो सकती हैं रिलीज सेल्फी फिल्म
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से पहले फिल्मस्टार पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में शाहरुख खान
    अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया सबसे बड़ा इन्फ्लुएंसर, जताई इस बदलाव की उम्मीद नरेंद्र मोदी

    अमेजन

    इंग्लैंड: कम वेतन को लेकर अमेजन कर्मचारियों की हड़ताल, बताई अपनी पीड़ा इंग्लैंड
    आईफोन 12 केवल 35,850 रुपये में खरीदें, अमेजन पर उपलब्ध है ऑफर आईफोन
    भुवन बाम की 'रफ्ता रफ्ता' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देखें सीरीज भुवन बाम
    आर्थिक मंदी: इस साल 101 टेक कंपनियां कर चुकी हैं 25,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी छंटनी

    लारा दत्ता

    कोरोना संक्रमित हुईं लारा दत्ता, BMC ने सील किया अभिनेत्री का घर मुंबई
    क्या आप जानते हैं? प्रियंका से पहले 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में रोल करने वाली थीं लारा दत्ता सेलिब्रिटी गॉसिप
    दादासाहेब फाल्के IFF अवॉर्ड्स 2022: रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'शेरशाह' रही बेस्ट फिल्म रणवीर सिंह
    अपने लिए पार्टनर की तलाश में लारा दत्ता, वेब सीरीज 'हिक्कप्स और हुकअप्स' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023