LOADING...
अक्षय कुमार बोले- पढ़े-लिखे लोगों के बीच मैं छोटा महसूस करता हूं, मुझे फॉलो मत करो
पढ़े-लिखे लोगों के सामने असहज हो जाते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बोले- पढ़े-लिखे लोगों के बीच मैं छोटा महसूस करता हूं, मुझे फॉलो मत करो

Mar 31, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

अपनी फिटनेस और फिल्मों के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी एक ऐसी कमजोरी साझा की है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अक्षय ने स्वीकार किया कि करोड़ों की संपत्ति और वैश्विक प्रसिद्धि के बावजूद वो आज भी असुरक्षा का सामना करते हैं। उनका कहना है कि जब वो बहुत अधिक पढ़े-लिखे या उच्च डिग्री वाले लोगों के बीच बैठते हैं तो खुद को 'छोटा' और 'असहज' महसूस करने लगते हैं।

अफसोस

"काश मैं पढ़ा होता"

अपने रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के एक हालिया एपिसोड में अक्षय ने प्रतियोगी साेनाली की उच्च शिक्षा की जमकर तारीफ की। इसी संदर्भ में अभिनेता ने कहा, "कोई भी इंसान, खासकर मुझ जैसा, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, मैं कभी-कभार बहुत छोटा महसूस करता हूं आप जैसे लोगों के सामने। मैं सोचता हूं कि मुझे पढ़ना चाहिए। अब महसूस होता है कि काश मैं पढ़ा होता, लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं, तब भी नहीं पढ़ सकता।"

सलाह

मुझे पढ़ना पसंद नहीं, पर आप पढ़ाई जरूर करें- अक्षय

अक्षय बोले, "मुझे पढ़ना अच्छा ही नहीं लगता, बस इतनी सी बात है।" जब अक्षय ने प्रतियोगी से पूछा कि वो इतनी सारी डिग्रियों का क्या करेंगी तो सोनाली बोलीं, "सर, देखिए इन डिग्रियों के कारण ही मुझे यहां खड़े होने का मौका मिला और आपसे दूसरी बार मिलने का भी मौका मिला है।" अक्षय बोले, "मैं बस ये कहना चाहता हूं कि पढ़ो, पढ़ना बहुत जरूरी है। मुझ जैसे को फॉलो मत करो, सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करो।"

Advertisement

खुलासा

किताब खोलते ही अक्षय की आंखों से आंसू आ जाते हैं

अक्षय ने अपनी पत्नी, लेखिका और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो 4 किताबें लिख चुकी हैं और अपनी पांचवीं किताब पर काम कर रही हैं। अक्षय बोले, "आप विश्वास नहीं करेंगे मैंने एक भी किताब नहीं पढ़ी है। जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या होता है, आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। बता दें कि ट्विंकल के पास गोल्डस्मिथ्स, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से फिक्शन राइटिंग में मास्टर डिग्री है।

Advertisement

आगामी फिल्में

अक्षय की आने वाली फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षय के खाते में फिलहाल कई फिल्में हैं। उनकी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' खूब चर्चा में हैं, जिसमें 30 से ज्यादा बड़े कलाकारों की फौज है। इसमें अक्षय के साथ रवीना टंडन, संजय दत्त, अरशद वारसी और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आएंगे। ये एक बड़े बजट की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इसके अलावा अक्षय को प्रियदर्शन की भूत बंगला और हैवान में भी देखा जाएगा।

Advertisement