LOADING...
'भूत बंगला' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद, लिखा भावुक पोस्ट
अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद

'भूत बंगला' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद, लिखा भावुक पोस्ट

Apr 15, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज की चौखट पर खड़ी है। इससे पहले उन्होंने दिवंगत अभिनेता असरानी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी और तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों कुछ पढ़ रहे हैं। उन्होंने असरानी को याद करते हुए लिखा, 'कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का एक टुकड़ा नहीं होती...यह एक पूरी यात्रा को समेटे रहती है। यह तस्वीर हमारी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग की है...असरानी जी के साथ मेरी आखिरी से दूसरी फिल्म।'

श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने पोस्ट के जरिए असरानी को श्रद्धाजंलि दी

अक्षय ने लिखा, ' हमने साथ में कुल 12 फिल्में कीं, और हर फिल्म में मैंने उनसे कुछ नया सीखा...हर बार एक मास्टरक्लास जैसा होता था। जब वे कॉमेडी करते थे तो वह बहुत सहज लगती थी, लेकिन असल में यह एक मुश्किल कला है। असरानी जी इसके उस्ताद थे और हमेशा रहेंगे। 'भूत बंगला' कल रिलीज हो रही है... मेरे लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक याद है... यह एक श्रद्धांजलि है...आपको हमेशा याद किया जाएगा।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

दुखद

अक्टूबर, 2025 में हुआ था असरानी का निधन

84 वर्षीय दिग्गज अभिनेता असरानी उर्फ गोवर्धन असरानी ने 20 अक्टूबर, 2025 काे अपनी आखिरी सांस ली थी। दिवाली के खुशहाल त्योहार पर उनके अचानक चले जाने से हर आंखें नम हो गई थीं। अभिनेता के फेफड़ों में समस्या थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस उन्हें 'भूत बंगला' के जरिए बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Advertisement