LOADING...
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के बाद सबसे महंगा कौन? जानिए कलाकारों की फीस
'भूत बंगला' में सितारों की फीस का खुलासा

'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के बाद सबसे महंगा कौन? जानिए कलाकारों की फीस

Apr 15, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों में कब्जा जमाने लगी है। यह अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी का प्रतीक है, जिन्होंने 'भूल-भुलैया', 'हेरा-फेरी' और 'दे दना दन' जैसी तमाम शानदार फिल्में कीं। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव जैसे सितारे भी मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए शामिल हैं। चलिए एक नजर इन कलाकारों की फीस पर डालते हैं।

फीस

अक्षय की फीस पर एक नजर

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि अक्षय फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपये की एडवांस फीस ले रहे हैं। चूकि वह 'भूत बंगला' के सह-निर्माता भी हैं, इसलिए फिल्म के मुनाफे में उनकी 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अन्य निर्माता के तौर पर एकता कपूर जुड़ी हैं और उनके पास बचे 30 प्रतिशत लाभ का हिस्सा है। फिल्म में अक्षय के साथ, वामिका गब्बी बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी। उन्होंने 1 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।

फिल्म

अन्य कलाकाराें ने ली इतनी फीस

तब्बू ने कथित तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। राजपाल को 75-80 लाख रुपये फीस दी गई है। इस हिसाब से देखा जाए, तो अक्षय के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं कलाकार तब्बू हैं। हालांकि, इन कलाकारों की फीस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं होने से आंकड़े ऊपर-नीचे भी हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया गया है। बता दें, 'भूत बंगला' 17 मार्च को रिलीज हो रही है।

Advertisement