LOADING...
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' की टक्कर पर अक्षय कुमार बोले- हमारी फिल्म पारिवारिक
'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के टकराव पर अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया

'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' की टक्कर पर अक्षय कुमार बोले- हमारी फिल्म पारिवारिक

Mar 24, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जुट हुए हैं। इसके जरिए अभिनेता न सिर्फ निर्देशक प्रियदर्शन के साथ वापसी कर रहे हैं, बल्कि 'भूल-भुलैया' (2007) के बाद हॉरर-कॉमेडी शैली में दोबारा भी लौट रहे हैं। 10 अप्रैल को रिलीज हो रही 'भूत बंगला' की टक्कर, 'धुरंधर 2' से होगी जो बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। ऐसे में, अक्षय ने दोनों फिल्मों के टकराव पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

बयान

अक्षय कुमार को 'धुरंधर 2' का खतरा नहीं

IANS से बातचीत में, अक्षय ने 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' की टक्कर पर कहा, "हमारी फिल्म बच्चों और परिवारों सहित व्यापक दर्शकों के लिए है। वो फिल्म (धुरंधर 2) यथार्थवाद पर है, वो एक्शन है और वो वयस्क फिल्म है, ये पारिवारिक फिल्म है। हमारे लिए तो बहुत अच्छी बात है कि सारी फिल्में चले, इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है।" उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि 'धुरंधर 2' ने भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर पहुंचाया है।

प्रतिक्रिया

"फिल्मों के लिए 3 हफ्ते काफी"

अक्षय आगे कहते हैं, "आमतौर पर फिल्मों के लिए 3 सप्ताह काफी होते हैं, और यहां हम 21 दिनों की बात कर रहे हैं...यह सिनेमा के लिए अच्छा है और इससे हमें ज्यादा इंटरव्यू करने के अवसर भी मिलते हैं। अगर फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं करतीं, तो इस तरह के संवादों के लिए कोई मंच ही नहीं बचेगा।" बता दें, रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 5 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है।

Advertisement