अक्षय कुमार ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में अपने खतरनाक फायर स्टंट से सभी को हैरान कर दिया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर उन्होंने आग की लपटों के बीच यह हैरतअंगेज करतब दिखाया। इस दौरान शानदार लाइटिंग और उनके चमकीले लाल कपड़ों ने परफॉर्मेंस को और खास बना दिया। अक्षय के इस स्टंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें देखकर दर्शक भी हैरान रह गए।
आग से खेलते दिखे अक्षय
काली बिना बाजू वाली टी-शर्ट, आर्मी प्रिंट वाली पैंट और नारंगी रंग का कपड़ा सिर पर बांधे अक्षय कुमार ने आग वाले उपकरण को बेहद सावधानी और शानदार अंदाज में संभाला। उनकी परफॉर्मेंस में जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली। इस दौरान अन्य कलाकारों और शानदार रोशनी ने उनके एक्ट को और खास बना दिया। वैश्विक सद्भाव का संदेश देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अक्षय का यह स्टंट मुख्य आकर्षण रहा। दर्शकों ने भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2124182992994390344