'वेलकम 4' में फिर जमेगी नाना पाटेकर-अनिल कपूर की जोड़ी? अक्षय कुमार ने दिया ये तगड़ा संकेत
मनोरंजन
'वेलकम टू द जंगल' में नाना पाटेकर और अनिल कपूर नजर नहीं आए, जिससे फैंस को उनकी कमी खली, लेकिन अक्षय कुमार ने एक उम्मीद भरी बात कही है।
उन्होंने इशारा दिया है कि अगर कभी 'वेलकम 4' बनी, तो आप उन सबको साथ देख पाएंगे। ये दोनों कलाकार पुरानी 'वेलकम' फिल्मों के चहेते रहे हैं, इसलिए उनके दोबारा एक साथ आने की खबर ने सबको उत्साहित कर दिया है।
निर्देशक अहमद ने कही ये बात
निर्देशक अहमद खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे नाना और अनिल दोनों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि नाना खुद ही फिल्म के बारे में जानकारी लेते रहते थे, जबकि अनिल ने कहा था कि वे दोबारा उनके साथ काम करना पसंद करेंगे।
इस फिल्म में सुनिल शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, दिशा पटानी और लारा दत्ता भी हैं।