अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई उपलब्ध, खर्च करने होंगे इतने रुपये
क्या है खबर?
अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की उम्दा अदाकारी से सजी फिल्म 'स्काई फोर्स' इस साल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। टिकट खिड़की पर भी इस फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था।
160 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 149 से अधिक का कारोबार किया था।
अब 'स्काई फोर्स' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है।
रेंट
रेंट पर ले सकते हैं फिल्म
'स्काई फोर्स' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 249 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं।
जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।
अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी इस फिल्म के निर्देशक हैं।
ये भारत और पाकिस्तान के 1965 में हुए युद्ध के दौरान एक स्क्वाड्रन लीडर के गुम होने की कहानी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
This is @Binged_ speaking #SkyForce is now available to rent on @PrimeVideoIN
— BINGED (@Binged_) March 7, 2025
For 249₹
Over and out pic.twitter.com/37gr26DOD7