बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की 'सरफिरा' की हालत पस्त, 14वें दिन जुटाए इतने लाख रुपये
क्या है खबर?
अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म 'सरफिरा' को दो सप्ताह पहले 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की दैनिक कमाई लाखों में सिमटी हुई है।
लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म को जल्द सिनेमाघरों से हटाया जा सकता है।
अब 'सरफिरा' की 14वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
बॉक्स ऑफिस
'सरफिरा' ने 14 दिन में कमाए महज 22.55 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सरफिरा' ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 35 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22.55 करोड़ रुपये हो गया है।
परेश रावल और सीमा बिस्वास जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है।
इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है। अरुणा भाटिया, विक्रम मल्होत्रा, ज्योतिका और सूर्या इसके निर्माता हैं।
खेल खेल में
फिल्म 'खेल खेल में' में नजर आएंगे अक्षय
अब अक्षय फिल्म 'खेल खेल में' के जरिए दर्शकों का मनोंरजन करते हुए नजर आएंगे।
इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
मुदस्सर अजीज ने 'खेल खेल में' का निर्देशन किया है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
बॉक्स ऑफिस इस फिल्म का सामान 'पुष्पा 2', 'स्त्री 2' और 'वेदा' से होगा।