LOADING...
'भूत बंगला' की OTT रिलीज का ऐलान, जानिए कब-कहां आएगी अक्षय कुमार की फिल्म
OTT पर तहलका मचाने आ रही 'भूत बंगला'

'भूत बंगला' की OTT रिलीज का ऐलान, जानिए कब-कहां आएगी अक्षय कुमार की फिल्म

Jun 11, 2026
03:04 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर खबरों में हैं। इस बीच, उनकी पिछली हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 253 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जिन लोगों ने अभी तक फिल्म को नहीं देखा है, उनके पास घर बैठकर फिल्म देखने का शानदार मौका है।

ऐलान

इस OTT पर रिलीज के लिए तैयार है 'भूत बंगला'

बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी 'भूत बंगला' नेटफ्लिक्स पर 12 जून को दस्तक दे रही है। निर्माताओं ने ऐलान करते हुए लिखा, 'ज़ोर ज़ोर से बोलके सबको डरा दो। 'भूत बांग्ला' में जल्दी एंट्री होगी।' फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल, जीशू सेनगुप्ता और असरानी भी अहम किरदारों में हैं। इसकी कहानी काल्पनिक गांव मंगलपुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां वधुसुर का आतंक है। वह नई नवेली दुल्हनों को रहस्यमयी तरीके से गायब कर देता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement