LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार का एक्शन-कॉमेडी सब पर भारी 

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार का एक्शन-कॉमेडी सब पर भारी 

Jun 11, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'वेलकम' (2007) 'वेलकम 2' (2015) की तीसरी कड़ी है, जिसमें कई सितारों की भरमार है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा लंबा है, जो मनोरंजन, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में सुनील शेट्‌टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, राजपाल यादव और परेश रावल समेत कई सितारे हैं।

ट्रेलर

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत परेश से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में फिल्म की शूटिंग शुरू होती है। अक्षय अपने एक्शन और कॉमेडी से सब पर भारी पड़ते दिखे हैं। सुनील, अरशद, तुषार और जैकी श्रॉफ मजेदार लगे हैं। ट्रेलर पूरी तरह अराजकता, उथल-पुथल और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म 26 जून, 2026 को रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement