अक्षय कुमार बने रियल एस्टेट के खिलाड़ी, मुंबई में 4 संपत्ती बेचकर कमाए करोड़ों
मनोरंजन
अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में अपने 4 अपार्टमेंट्स बेचकर कुल 7 करोड़ रुपये का बड़ा मुनाफा कमाया है। उन्होंने जून 2026 में मुलुंड वेस्ट स्थित ओबेरॉय एनिग्मा में अपने 2 बड़े फ्लैट बेचे।
इन दोनों फ्लैटों की कुल कीमत 12.38 करोड़ रुपये रही। ये दोनों फ्लैट एक ही मंजिल पर थे और हर फ्लैट 6 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिका।
स्काई सिटी में अक्षय कुमार का निवेश हुआ दोगुना
इसी जून में अक्षय ने बोरीवली ईस्ट के ओबेरॉय स्काई सिटी में 2 और अपार्टमेंट बेचे, जिनकी कुल कीमत 7.1 करोड़ रुपये थी। उन्होंने ये फ्लैट साल 2017 में 3.68 करोड़ रुपये में खरीदे थे, जिससे उन्होंने अपनी पूंजी लगभग दोगुनी कर ली।
इतना ही नहीं, पिछले साल भी उन्होंने एक स्काई सिटी फ्लैट को खरीद कीमत से लगभग दोगुने दाम पर बेचकर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया था।
इससे साफ पता चलता है कि अक्षय कुमार रियल एस्टेट में कमाल की समझ रखते हैं।