NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय कुमार ने दिखाई फिर दरियादिली, अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए पैसे
    अगली खबर
    अक्षय कुमार ने दिखाई फिर दरियादिली, अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए पैसे

    अक्षय कुमार ने दिखाई फिर दरियादिली, अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए पैसे

    लेखन भावना साहनी
    Apr 28, 2020
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना वायरस से जंग में सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

    वह हर मौके पर लोगों की मदद के लिए सबसे आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं।

    अब अक्षय ने उनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है जो दिन रात मुश्किलों में फंसे लोगों की मदद के लिए डटे हुए हैं।

    दरअसल, यहां हम मुंबई पुलिस की बात कर रहे हैं। कोरोना से यह जंग पुलिस के सहयोग के बिना बेहद मुश्किल है।

    खबर

    मुंबई पुलिस ने किया अक्षय का धन्यवाद

    हाल ही में अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन में दो करोड़ रुपये देकर मदद करने की कोशिश की है।

    इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर के जरिए दी है।

    उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस फाउंडेशन में दो करोड़ रुपये के सहयोग के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का धन्यवाद करती है। आपकी यह मदद शहर की सुरक्षा में प्रतिबद्ध महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की जिंदगी में बहुत अहम साबित होगी।'

    बलिदान

    अक्षय कुमार ने किया मुंबई पुलिस को सलाम

    इसके बाद अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को जवाब दिया है।

    उन्होंने लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडूरकर और संदीप सुर्वे को सलाम करता हूं। जिन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जिंदगी का ही बलिदान दे दिया। मैंने अपना काम कर दिया है। उम्मीद करता हूं कि आप भी करेंगे। हमें नहीं भूलना चाहिए कि हम उनकी वजह से सुरक्षित और जिंदा हैं।'

    अब चारो ओर उनकी खूब तारीफें हो रही हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

    I salute @MumbaiPolice headconstables Chandrakant Pendurkar Sandip Surve, who laid their lives fighting Corona. I have done my duty, I hope you will too. Let’s not forget we are safe and alive because of them 🙏🏻 https://t.co/mgJyxCdbOP pic.twitter.com/nDymEdeEtT

    — Akshay Kumar (@akshaykumar) April 27, 2020

    जानकारी

    कोरोना से जंग में सहायता के लिए खड़े हैं अक्षय

    गौरतलब है कि इससे पहले भी अक्षय कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक सहायता दे चुके हैं।

    उन्होंने पिछले दिनों पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान दिए थे।

    इसके बाद उन्होंने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स (PPE) के लिए ही बीएमसी को भी तीन करोड़ रुपये देकर मदद की थी।

    इसके अलावा अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए भी कोरोना के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं को सलाम किया है।

    साथ ही उन्होंने लॉकडाउन तोड़ने वालों को फटकार भी लगाई है।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं अक्षय

    अक्षय के फिल्मी करियर की बात करें तो पिछले काफी समय से वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

    कोरोना वायरस के कारण उनकी इस फिल्म की रिलीज भी टाल दी गई है। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी अहम किरदार में दिखेंगी।

    इसके अलावा उन्हें लक्ष्मी बम, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और बेव बॉटम' में भी देखा जाने वाला है। हालात सामान्य होते ही अक्षय फिल्मों पर काम शुरु करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती

    अक्षय कुमार

    क्या अक्षय की फिल्म 'बेल बॉटम' कन्नड़ फिल्म का है रीमेक? अभिनेता ने खुद दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    डिनर डेट पर विक्की कौशल के साथ स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ, तस्वीरें वायरल मुंबई
    'शोले' सहित इन फिल्मों ने नेगेटिव रिव्यूज़ के बाद भी की थी ताबड़तोड़ कमाई दीपिका पादुकोण
    अपनी 50वीं वर्षगांठ पर 'धूम 4' सहित इन फिल्मों की घोषणा कर सकता है यशराज फिल्म्स! बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बेटियों के बाद अब करीम मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, हॉस्पिटल से लौटे घर मनोरंजन
    पाकिस्तानी मीडिया ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को बना दिया हत्यारा, जानिए क्या है मामला पाकिस्तान समाचार
    बॉलीवुड में जारी है सीक्वल फिल्मों का हंगामा, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगी ये फिल्में आलिया भट्ट
    स्पेन के कॉलेज में पढ़ाई जाती है ऋतिक रोशन की 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' ऋतिक रोशन

    मुंबई पुलिस

    #MeToo: आलोक नाथ के खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसवाले को रोकना पड़ा महंगा, गिरफ्तार हुआ युवक मुंबई
    असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें' ट्विटर
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार

    कोरोना वायरस

    हरियाणा: लॉकडाउन के चलते केवल ट्यूशन फीस ले पाएंगे प्राइवेट स्कूल, सरकार ने जारी किए निर्देश दिल्ली
    कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक योगी आदित्यनाथ
    कोरोना वायरस: लंबे समय तक पहनते हैं मास्क तो इस तरह रखें अपनी त्वचा का ख्याल लाइफस्टाइल
    उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस के 69 मरीजों को अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर करना पड़ा इंतजार उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025